search

अब जूते ट्रैक करेंगे लैंडमाइन, सेना के जवान नहीं होंगे लापता; हिमाचल के छात्रों ने किया अनोखा आविष्कार

deltin33 1 hour(s) ago views 284
  

अब सेना के जूते दो मीटर पहले लैंडमाइन का पता लगाएंगे!



जागरण संवाददाता, मंडी। मंडी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में भारतीय सेना के लिए एक ऐसे जूते का मॉडल प्रदर्शित किया गया, जो सुरक्षाबलों के लिए काफी मदद हो सकते हैं।

महोत्सव में पीएम श्रीरावमापा सरकाघाट स्कूल के छात्रों ने भारतीय सेना के जवानों की सुरक्षा के लिए विशेष जूते दिखाए। ये जूते दो मीटर पहले लैंडमाइन का पता लगा सकते हैं, स्वयं चार्ज होते हैं। इसके साथ ही अगर कोई जवान कहीं लापता होता है तो उसकी लोकेशन भी ट्रैक हो जाएगी। सरकाघाट स्कूल के वैष्णवी, सोफियान, पूनम और अंशिका ने अपने शिक्षक विजय शर्मा के मार्गदर्शन में इन जूतों का निर्माण किया है।

टीचर विजय ने बताया कि इन जूतों में बहुत कम वजन के सेंसर लगाए गए हैं। साथ ही जब सेना के जवान इनको पहनकर चलेंगे तो यह अपने आप चार्ज भी होंगी और लैंडमाइन या अन्य खतरा होने पर जवान को सिग्नल देंगे। इन जूतों को मोबाइल एप से भी जोड़ा गया है, ताकि अगर जवान भटक जाएं तो उनकी लोकेशन आसानी से मिल जाए। भविष्य में इन जूतों में मेटल डिटेक्टर लगाने की योजना है।

वहीं इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में इस स्टॉल पर बच्चों ने स्वचलित बांध के गेट खोलने की तकनीक, जिसमें पानी के स्तर पर गेट अपने आप खुलेंगे। कपड़े धूप के अनुसार सुखाने की रोबोटिक तकनीक, जिसमें धूप होने पर कपड़े अपने आप बाहर आएंगे और वर्षा पर अंदर।

साथ ही रोबोटिक डस्टबिन, जो सेंसर से चलता है और मौसम के पूर्वानुमान का यंत्र भी लगाया गया है। साथ ही कोडिंग भी यहां सिखाई जा रही है। इस स्टॉल का संचालन मंडी डाइट के विजय शर्मा, कमलेश महाजन, छविंद्र पाल व अनिल कुमार कर रहे हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
474208