search

अजमेर: तेंदुए के हमले में एक बच्चा और बुर्जुग जख्मी, रेस्क्यू में जुटी वन विभाग की टीम

Chikheang 1 hour(s) ago views 778
  

अजमेर के भीमपुरा में पैंथर ने दो लोगों पर हमला किया



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान के अजमेर जिले के एनएच आठ से जुड़े मांगलियावास पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत भीमपुरा गांव में शुक्रवार को खेत में छिपे पैंथर ने 14 साल के बच्चे फरजान और 60 साल के बुर्जुग शमी मोहम्मद पर घात लगाकर हमला कर दिया। बालक और किसान जख्मी तो हो गए किन्तु किसी तरह बच गए।

उन्हें उपचार के लिए अजमेर के जवाहर लाल नेहरू अस्पताल भेजा गया है। घटना से समूचे गांव में दहशत व्याप्त है। खेत पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए हैं। मौके पर मांगलियावास थाना पुलिस एवं वन विभाग की टीम पहुंच गई है और रेस्क्यू कार्य में जुटी है।
अजमेर के भीमपुरा में पैंथर ने दो लोगों पर हमला किया

ग्रामीण नरेन्द्र आचार्य ने बताया कि समूचा गांव पहाड़ी इलाके की तलहटी में ही है। यहां जंगली जानवरों का मूवमेंट बना ही रहता है। उन्होंने बताया कि सुबह गांव से निकल रहे एक जेसीबी चालक ने सबसे पहले खेत में पैंथर का मूवमेंट देखा तो उसने ग्रामीणों को इसकी इतला कर दी। ग्रामीण बड़ी संख्या में एकत्र होकर खेत की तरफ आ गए। यहां गेंहू की फसल खड़ी थी। ऐसे में पैंथर कही छिपा हुआ घात लगाकर बैठ गया।

ग्रामीणों के हल्ले से वह बाहर नहीं आया। ग्रामीण पैंथर के पगमार्क खोजते हुए आगे बढ़ रहे थे तभी पैंथर ने 14 साल के बच्चे फरजान पर हमला कर दिया। ग्रामीणों के शोर से पैंथर भाग निकला। ग्रामीणों ने फरजान को तुरंत ही उठाकर अजमेर के अस्पताल पहुंचाया और वन विभाग व पुलिस थाना मांगलियावास को सूचित किया।

वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची किन्तु अपने साथ बहुत ही छोटा सा पिंजरा लेकर आई। जिसे लगा तो दिया गया। ग्रामीणों के सहयोग से पैंथर को हाका कर पिंजरे के पास भी लाया गया। पैंथर पिंजरे में आया भी किन्तु उस समय पिंजरा बंद नहीं हो सका उसके एक बुर्जुग शमी मोहम्मद पर हमला कर दिया और वहां से भाग निकला। ग्रामीणों में इस बात कर रोष रहा कि वन विभाग के कर्मचारियों के पास ट्रेंक्यूलाइजर गन होने के बाद भी वे सही से इस्तेमाल नहीं सके।
वन विभाग और पुलिस टीम पैंथर को पकड़ने में जुटी

मांगलियावास थाना प्रभारी राम स्वरूप ने बताया कि वन विभाग की टीम व ग्रामीणों की मदद से पैंथर को रेस्क्यू के प्रयास किए जा रहे हैं। गांव में गेहूं की फसल खड़ी है इसलिए ड्रोन कैमरे से उसको खोजने के प्रयास किए जा रहे हैं। अभी तक सफलता नहीं मिली है।

टीम ट्रेंक्यूलाइजर गन के साथ मौके पर है। पिंजरा भी लगाया गया है। ग्रामीणों की भारी भीड़ खेतों में ही है। भीड़ को नियंत्रित करने में ही समय लग रहा है वहीं ग्रामीणों की भीड़ के कारण पैंथर भी छिपकर बैठ गया है। उसका मूवमेंट नहीं हो रहा है। प्रयास जारी है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165153