search

ट्रंप टैरिफ हटने से भारत को बड़ा फायदा: निर्यात सस्ता, स्टील-टेक्सटाइल बूम; क्या-क्या होगा सस्ता? पूरी लिस्ट

cy520520 1 hour(s) ago views 647
  

ट्रंप के टैरिफ हटने से भारत को निर्यात में बड़ा फायदा, अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती



नई दिल्ली| अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के बड़े पैमाने पर लगाए गए टैरिफ को गैरकानूनी (Supreme Court strikes down Trump tariffs) करार दिया है।

6-3 के बहुमत से फैसला आया कि ट्रंप ने इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर्स एक्ट (IEEPA) का दुरुपयोग किया। ये टैरिफ कई देशों पर 10% से 50% तक लगाए गए थे, जिसमें भारत पर भी भारी शुल्क थे।

अगर ये टैरिफ पूरी तरह हटते हैं या काफी कम होते हैं, तो भारत को बड़ा फायदा (US tariffs on India lifted) होगा। अमेरिका भारत का सबसे बड़ा निर्यात बाजार है।

हाई टैरिफ से भारतीय सामान महंगे हो जाते थे, जिससे मांग घटती थी। अब भारतीय उत्पाद अमेरिका में सस्ते होंगे, जिससे निर्यात बढ़ सकता है। इससे रोजगार बढ़ेगा, खासकर लेबर-इंटेंसिव सेक्टर में।

यह भी पढ़ें- ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका, अमेरिकी राष्ट्रपति का टैरिफ गैरकानूनी; भारत पर क्या पड़ेगा सीधा असर?
भारत को होंगे क्या-क्या फायदे?

  • निर्यात में तेजी आएगी, खासकर टेक्सटाइल, जेम्स एंड ज्वैलरी, लेदर और केमिकल्स में।
  • कंपनियां अमेरिका में ज्यादा निवेश कर सकती हैं।
  • रुपए पर दबाव कम होगा और अर्थव्यवस्था मजबूत बनेगी।
  • पहले जमा टैरिफ की रिफंड भी संभव है, जिससे कंपनियों को राहत मिलेगी।

सस्ते होने वाला प्रमुख सामान की लिस्ट

  • टेक्सटाइल और कपड़े (RMG, कॉटन गारमेंट्स)
  • जेम्स एंड ज्वेलरी (हीरे, सोना आभूषण)
  • लेदर और फुटवियर
  • केमिकल्स (ऑर्गेनिक केमिकल्स)
  • ऑटोमोबाइल पार्ट्स
  • होम डेकोर और हैंडीक्राफ्ट्स
  • मरीन प्रोडक्ट्स (झींगा, सीफूड)
  • फर्नीचर और स्पोर्टिंग गुड्स


ये सेक्टर पहले 25-50% टैरिफ से बुरी तरह प्रभावित थे। अब सस्ते होने से अमेरिकी खरीदार ज्यादा भारतीय सामान लेंगे। हालांकि, कुछ सेक्टर जैसे फार्मास्यूटिकल्स पहले से छूट थे, लेकिन कुल मिलाकर भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

विशेषज्ञों का कहना है कि ये फैसला ट्रंप की ट्रेड पॉलिसी को बड़ा झटका है और वैश्विक व्यापार में राहत लाएगा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160835