search

मुंगेर में मोबाइल को लेकर विवाद, मां की डांट से नाराज किशोरी ने दी जान

LHC0088 2026-2-13 14:56:28 views 938
  

रोते-बिलखते परिजन। (जागरण)



संवाद सहयोगी, मुंगेर। कासिम बाजार थाना क्षेत्र के लल्लू पोखर में गुरुवार को हुई एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया।

मां से मोबाइल मांगने पर हुई डांट-फटकार से आहत किशोरी ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

मृतका लल्लू पोखर निवासी संतोष साह की पुत्री वैष्णवी मध्य विद्यालय बेलन बाजार में कक्षा अष्टम की छात्रा थी। स्वजन के अनुसार वह पिछले दस दिनों से विद्यालय नहीं जा रही थी।

इस संबंध में विद्यालय के शिक्षक ने घर पहुंचकर शिकायत की थी कि वैष्णवी नियमित रूप से स्कूल नहीं आ रही है और दोपहर में मध्याह्न भोजन की घंटी के बाद ही पहुंचती है।

शिक्षक की शिकायत के बाद मां बेबी देवी ने बेटी को डांट-फटकार लगाई थी। इसके बाद उसने स्कूल जाना छोड़ दिया। मां बेबी देवी ने पुलिस काे बताया कि गुरुवार की सुबह वैष्णवी ने मोबाइल फोन मांग रही थी की जिद की।

मां मोबाइल छिपाकर गंगा स्नान के लिए घाट चली गईं। इसी दौरान किशोरी ने अपने कमरे में फंदा लगा लिया। घाट से लौटने पर मां ने उसे फंदे से झूलते देखा तो चीख-पुकार मच गई।

स्वजन की मदद से उसे तत्काल फंदे से उतारकर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डा. हर्षवर्धन ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका पांच बहनों में सबसे छोटी थी। पिता नीलम चौक स्थित एक बिरयानी हाउस में दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। जबकि मां दूसरे के घरों में चौका-बर्तन कर परिवार का पालन पोषण करती है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126