search

Valentine day : मुंगेर ब्यूटी पार्लर में पहले गुलाब, फिर शराब... पिस्टल के साथ वायरल वीडियो ने क‍िया प्यार का धमाल

LHC0088 1 hour(s) ago views 640
  

Valentine day : मुंगेर के मां अंबे चौक पर स्थित कंचन ब्यूटी पार्लर में वैलेंटाइन डे पर एक वीड‍ियो वायरल हो रहा है।  



संवाद सहयोगी, मुंगेर। Valentine day : मुंगेर के मां अंबे चौक पर स्थित कंचन ब्यूटी पार्लर में वैलेंटाइन डे के मौके पर वायरल हुए वीडियो ने इलाके में सनसनी मचा दी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक निवासी विशाल कुमार एक कुर्सी पर बैठे हैं और पार्लर संचालिका कंचन देवी उन्हें गुलाब का फूल देती हैं।

इसके बाद कंचन ने शीशे के ग्‍लास में शराब भेंट की और बोतल भी थमाई। हालांकि वीडियो में विशाल कुमार शराब पीते हुए नहीं दिखाई दे रहे हैं। कई लोग इसे वैलेंटाइन डे के मौके पर प्यार का इज़हार मान रहे हैं। कंचन ने प्‍यार से व‍िशाल को थपकी भी लगाई। कंचन के हाथ में एक प‍िस्‍टल भी है।  

  

इस वीडियो को लेकर एक बड़ी बात यह है कि बिहार में पूरी तरह शराबबंदी है, और राज्य में शराब की खरीद-बिक्री पर कड़ाई से रोक लगी हुई है। ऐसे में इंटरनेट मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों में चिंता और चर्चा का माहौल बन गया।
कुछ रोचक बातें

  • वैलेंटाइन डे पर प्यार का अंदाज: गुलाब और शराब के साथ ब्यूटी पार्लर में वायरल वीडियो
  • गुलाब, शराब और वैलेंटाइन डे: मुंगेर में प्यार का यह वीडियो इंटरनेट पर मचा रहा हलचल
  • प्यार का वैलेंटाइन डे, गुलाब और शराब के बीच वायरल हुआ मुंगेर का ब्यूटी पार्लर वीडियो
  • वायरल वीडियो में वैलेंटाइन डे का जश्न: गुलाब, शराब और प्यार का रोमांच
  • मुंगेर में वैलेंटाइन डे पर प्यार का इज़हार: गुलाब और शराब के साथ वीडियो वायरल


हालांकि, दैनिक जागरण इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। कोतवाली थाना क्षेत्र की पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि वीडियो के आधार पर केस दर्ज कर जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि वीडियो कब का है और वहां दिख रही पिस्टल लाइसेंसी है या अवैध।

वीडियो में वैलेंटाइन डे की थीम—फूल, ग्‍लास और बोतल—के माध्यम से हल्का रोमांटिक अंदाज दिखता है, लेकिन बिहार में शराबबंदी को देखते हुए यह घटना कानूनी दृष्टि से गंभीर भी मानी जा रही है। थानाध्यक्ष ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  

थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि वीडियो में महिला के हाथ में दिखाई दे रही पिस्टल लाइसेंसी है, लेकिन यह पिस्टल न तो विशाल की है और न ही कंचन की। इसकी जांच फिलहाल जारी है। थानाध्यक्ष ने आगे कहा कि कंचन देवी ब्यूटी पार्लर चलाती हैं और उन्हें इंटरनेट रील्स बनाने का काफी शौक है। उनके कई रील्स इंंटरनेट मीडिया पर पहले से ही मौजूद हैं। उन्होंने यह भी बताया कि विशाल कुमार और कंचन ने काफी पहले ही प्रेम विवाह कर लिया है। दोनों के वीड‍ियो पहले भी काफी वायरल हो चुके हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159109