search

प्रयागराज के शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में मधुमक्खियों का हमला, 42 छात्राएं घायल; कई की हालत नाजुक

cy520520 1 hour(s) ago views 842
  

प्रयागराज के शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में मधुमक्खियों से बचने का प्रयास करतीं छात्राएं व अन्य। सौजन्य : वीडियो ग्रैव



जागरण संवाददाता, प्रयागराज। अमर शहीद चंद्र शेखर आजाद पार्क में शुक्रवार दोपहर मधुमक्खियों के झुंड ने छात्राओं समेत वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। पार्क में भ्रमण के लिए आई आवासीय विद्यालय बहादुरपुर की छात्राएं इनकी चपेट में आ गई। बचने के लिए वे इधर-उधर भागीं लेकिन खुद को बचा नहीं सकीं। 42 बालिकाएं इनके हमले से जख्मी हो गईं, जिनमें से कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया है।
आजाद पार्क के गेट नंबर तीन के पास घटना

घटना पार्क के गेट नंबर तीन के पास की है। फूलपुर तहसील बहादुरपुर स्थित आवासीय बालिका विद्यालय से छात्राओं का एक दल शैक्षिक भ्रमण के लिए यहां आया था। दोपहर में छात्राओं का यह दल गेट नंबर तीन के पास स्थित अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के पास मौजूद था। छात्राओं के अलावा घूमने के लिए आए अन्य तमाम लोग भी यहां पर थे।
पत्तियों में आग लगाने से भड़की मधुमक्खियां

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यहीं पर पार्क में मधुमक्खियों ने छत्ता लगा रखा था। पार्क की जमीन पर गिरी पत्तियों को एकत्र करके किसी ने उसमें आग लगा दी। पत्तियों के ढेर से धुंआ उठा तो मधुमक्खियां भड़क उठीं। मधुमक्खियों ने वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। छात्राएं भी इधर-उधर दौड़नें लगी। कोई गेट की तरफ भागा तो कोई पार्क के अंदर ही छिपने लगा।
छात्राओं के अलावा अन्य लोग भी घायल

इस बीच करीब 42 छात्राएं मधुमक्खियों के हमले का शिकार हो गईं। अन्य कई लोग भी घायल हुए। आनन-फानन छात्राओं को एसआरएन अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से कई की हालत नाजुक थी, इसलिए उन्हें भर्ती कर लिया गया, जबकि कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
भगदड़ और चीख पुकार सुन सकते में आ गए राहगीर

मधुमक्खियों के हमले के बाद छात्राएं गेट नंबर तीन से निकल कर सड़क की तरफ भागीं। सड़क पर वाहनों का आवागमन था। कई बालिकाएं वाहनों से टकराते-टकराते बचीं। शोरगुल और भगदड़ देख हिंदू हास्टल चौराहे के पास से गुजर रहे राहगीरों के पैर भी ठिठक गए। जब लोगों को पता चला कि मधुमक्खियों ने हमला किया तो वह भी भागने लगे।

यह भी पढ़ें- वही तेंदुआ लौटा है या फिर दूसरा आया... प्रयागराज के गंगापार इलाके में कयासबाजी के बीच दहशत में ग्रामीण

यह भी पढ़ें- Indian Railways : ग्रुप बी पदों पर प्रमोशन के लिए विभागीय प्रतियोगी परीक्षा तिथि बदली, क्या है रेलवे बोर्ड का नया अपडेट?
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160727