पीएम मोदी के मेरठ दौरे पर वाहनों की आवाजाही रहेगी प्रभावित। फाइल फोटो
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। मेरठ में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के कारण मेरठ रोड पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने रविवार सुबह छह बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक के लिए डायवर्जन प्लान जारी किया है।
प्लान के तहत मोदीनगर के राजचौपला से मेरठ के मोहिउद्दीनपुर तक सभी तरह के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन के मुताबिक डायवर्जन प्लान के तहत ही वाहनों की आवाजाही करने दी जाएगी।
यहां रहेगा डायवर्जन
S.No डायवर्जन / निर्देश
1
मोदीनगर में राजचौपला से मेरठ के बीच सभी तरह के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे
2
गाजियाबाद से मेरठ की तरफ सभी तरह के व्यवसायिक वाहन एवं बसें दुहाई पर ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे का प्रयोग करेंगी
3
कुंडली-पलवल से आने वाले वाहन दुहाई इंटरचेंज पर नहीं उतरेंगे, डासना इंटरचेंज से उतरकर गंतव्य को जाएंगे
4
राजचौपला मोदीनगर से मेरठ की ओर जाने वाले भारी एवं निजी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे, इन्हें भोजपुर–हापुड़ मार्ग से भेजा जाएगा
5
मुरादनगर, मोदीनगर-निवाड़ी मार्ग से गंगनहर पटरी होकर मेरठ जाने वाली भारी गाड़ियां एवं बसें बंद रहेंगी
6
कार्यक्रम में आने वाले लोगों के वाहन राजचौपला और गंगनहर पटरी मार्ग से मेरठ जा सकेंगे
7
भोजपुर, निवाड़ी से राजचौपला की ओर भारी वाहन और बसों का संचालन बंद रहेगा
यह भी पढ़ें- PM की रैली को लेकर मेरठ में दिल्ली रोड और बिजली बंबा मार्ग रहेगा बंद, परेशानी से बचने को इन मार्गों का करें इस्तेमाल |