search

बक्‍सर के स्‍कूलों में भी बच्‍चों की छुट्टी; 8वीं तक की कक्षा के ल‍िए डीएम साहिला ने द‍िया आदेश

cy520520 2026-1-4 20:56:40 views 1061
  

बक्‍सर में आठवीं तक की कक्षा रहेगी स्‍थ‍ग‍ित। सांकेत‍िक तस्‍वीर  



जागरण संवाददाता, बक्सर। जिले में मौसम में अचानक आए बदलाव और अत्यधिक ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर संभावित प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है।

जिलाधिकारी साहिला के आदेशानुसार जिले के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों, प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में कक्षा एक से आठ तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियां पांच से आठ जनवरी तक बंद रहेंगी।

वहीं कक्षा आठ से ऊपर की कक्षाएं प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 03:30 बजे तक संचालित होंगी। बोर्ड व प्री-बोर्ड परीक्षाएं इस आदेश से मुक्त रहेंगी। प्रशासन ने आदेश के सख्त अनुपालन के निर्देश दिए हैं।

जिले में मौसम सर्द बना हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ और नमी के कारण ऐसी स्थिति बनी हुई है।  

विभाग ने अपने पूर्वानुमान में जताया है कि अगले 48 घंटे तक ठंड से राहत मिलने के कोई असर नहीं हैं। पिछले चार दिनों से धरा पर धूप के निखरने से पौष की बढ़ी ठंड से लोगों को राहत मिली थी।

हवा का रुख भी पूरब से हो गया था, जिससे कनकनी से राहत थी। लेकिन शनिवार से दोबारा ठंड कंपाने वाले अंदाज में आ गया। न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा।  

न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच मात्र पांच डिग्री का अंतर होने के कारण दिन भर गलन बनी रही। धूप नहीं निकलने से लोगों को घरों और दफ्तरों के भीतर भी ठंड से राहत नहीं मिली।  

कड़ाके की ठंड और बूंदाबांदी का सीधा असर आम जनजीवन पर पड़ा। सड़कों पर आवाजाही कम रही और लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा और दैनिक मजदूरों के लिए यह मौसम दोहरी मुसीबत लेकर आया।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162472