एलेक्जेंडर वांग, मेटा के चीफ एआई ऑफिसर हैं
नई दिल्ली। 24 साल की उम्र में आमतौर पर लड़के कॉलेज की पढ़ाई या किसी कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी करते हैं। लेकिन, कुछ युवा ऐसे होते हैं जो उम्र से पहले जिंदगी में बड़ा मुकाम हासिल कर लेते हैं। दुनियाभर में ऐसी कई शख्सियतें हैं जिन्होंने छोटी-सी उम्र में बड़ी पहचान बना ली। इनमें एक नाम एलेक्जेंडर वांग (Alexander Wang) का भी है।
यह युवा एक मशहूर अमेरिकी उद्यमी है, और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक अहम नाम है। खास बात है कि एलेक्जेंडर वांग, मेटा के चीफ एआई ऑफिसर हैं और मेटा सुपरइंटेलिजेंस लैब्स का नेतृत्व करते हैं, जो मार्क जकरबर्ग की कंपनी है। आइये आपको बताते हैं 24 साल की उम्र में एलेक्जेंडर वांग के सेल्फमेड बिजनेसमैन बनने की कहानी...
24 की उम्र में दुनिया के सबसे कम उम्र के अरबपति
एलेक्जेंडर वांग के जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि वह महज 24 साल की उम्र में 2021 में दुनिया के सबसे कम उम्र के सेल्फमेड अरबपति बन गए थे। यहां सेल्फमेड से मतलब है कि उन्होंने यह मुकाम खुद अपने दम पर हासिल किया, उन्हें विरासत में कोई बिजनेस या पैसा नहीं मिला था। फोर्ब्स के अनुसार, वांग की रियल टाइम नेटवर्थ 3.2 बिलियन डॉलर यानी 29 हजार करोड़ रुपये है।
छोड़ दिया दुनिया का सबसे मशहूर कॉलेज \“MIT\“
न्यू मैक्सिको से आने वाले एलेक्जेंडर वांग को 17 साल की उम्र में सिलिकॉन वैली में फिनटेक कंपनी ऐडेपार और फिर क्वोरा में फुलटाइम जॉब मिल गई। इसके बाद 19 साल की उम्र में वांग ने एमआईटी में मशीन लर्निंग की पढ़ाई करने के लिए एडमिशन लिया। लेकिन थोड़े समय के बाद वांग ने वाई कॉम्बिनेटर एक्सेलेरेटर में भाग लेने और अपनी कंपनी स्केल लॉन्च करने के लिए पढ़ाई छोड़ दी।
शुरू की Scale AI
एलेक्जेंडर वांग ने अपनी कंपनी Scale AI की शुरुआत की। यह कंपनी एआई एप्लिकेशन विकसित करने के लिए डेटा लेबलिंग और बड़े भाषा मॉडल मूल्यांकन सेवाएं प्रदान करती है। उन्होंने जून 2025 तक स्केल एआई के सीईओ के रूप में कार्य किया, लेकिन जब मेटा ने एक डील के जरिए कंपनी का 49% हिस्सा अधिग्रहित कर लिया, तो वांग स्केल छोड़कर मेटा के सीईओ बन गए। फिलहाल, वह मेटा चीफ एआई ऑफिसर हैं और मेटा सुपरइंटेलिजेंस लैब्स का नेतृत्व करते हैं।
ये भी पढ़ें- 40 की उम्र में हुए फेल तो बन गए LIC एजेंट, रिटायरमेंट के बाद की नई शुरुआत; आज देश के सबसे उम्रदराज अरबपति
खास बात है कि एलेक्जेंडर वांग, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेने के लिए पहली बार भारत आए हैं। इस समिट को संबोधित करते हुए वांग ने कहा, “भारत में मेरा पहला अनुभव शानदार रहा, और इस देश की प्रगति निर्विवाद है।“ |