LHC0088 • 2 hour(s) ago • views 458
उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल (फाइल फोटो)
राज्य ब्यूरो, पटना। उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने गुरुवार को विधान परिषद में कहा कि देश में सबसे अधिक अनाज आधारित एथनाल प्लांट बिहार में लगे हैं। जब एक बार प्लांट लग गया तो यह सरकार की जिम्मेदारी है।
मैं आश्वस्त करता हूं कि सरकार एक भी प्लांट को बंद होने नहीं देगी। एथनाल के बिक्री की व्यवस्था भी सरकार करेगी। एथनाल का कोटा भी बढ़ाया जाएगा। वह विधान पार्षद सच्चिदानंद राय एवं दिनेश सिंह के ध्यानाकर्षण पर सरकार का जवाब दे रहे थे।
सदस्यों ने सदन को बताया कि एथनाल प्लांट का उत्पादन महज 50 प्रतिशत रह गया है। कई प्लांट बंद भी हुए हैं, जिससे मक्के की कीमत 21-22 रुपये से घटकर 13-14 रुपये तक आ गई है। इस घाटे से किसान भी परेशान हैं।
इस पर उद्योग मंत्री ने कहा कि एथनाल प्लांट की समस्या को लेकर राज्य के उपमुख्यमंत्री, मुख्य सचिव समेत एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी से मिलकर लौटा है।
इसमें बिहार की विशेष परिस्थिति को देखते हुए एथनाल का कोटा बढ़ाने पर सहमति दी गई है। अभी बिहार में 11 डेडीकेटेड एथेनाल प्लांट है जिसका केंद्र सरकार से समझौता है।
वहीं इसके बाद आठ अन्य एथेनाल प्लांट भी खुले हैं मगर इनका किसी तरह का समझौता केंद्र सरकार से नहीं है। फिर भी जो भी प्लांट बिहार में खुले हैं सरकार उनको किसी भी कीमत पर बंद होने नहीं देगी।
यह भी पढ़ें- परीक्षा देने से वंचित छात्रा की आत्महत्या मामले का सरकार ने लिए संज्ञान, शिक्षा मंत्री बोले- \“उचित कार्यवाही होगी\“
यह भी पढ़ें- JLNMCH में मरने पर भी नहीं मिलता \“सुकून\“, निर्दयी है सिस्टम का \“शव वाहन\“
यह भी पढ़ें- बिहार के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों में तेजी: 1814 किमी सड़क, 72 पुलों का निर्माण पूरा |
|