search

आज रांची के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, विभाग ने सहयोग की अपील की

deltin33 2026-2-20 06:26:08 views 1169
  

सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, रांची। शहर के विभिन्न इलाकों में शुक्रवार को मरम्मत और विकास कार्यों के कारण निर्धारित समय तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग और आवश्यक तैयारी करने की अपील की है।

डिवीजन सेंट्रल अंतर्गत सब डिवीजन हरमू के पीएसएस हरमू के हरमू न्यू फीडर’में केबल स्ट्रिंगिंग कार्य किया जाएगा। इसके कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक पटेल चौक हरमू क्षेत्र की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी।

इस दौरान पटेल चौक, चेतनटोली, बाली बगैचा, शिवदयाल नगर हरमू सहित आसपास के इलाकों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग ने बताया कि कार्य का स्वरूप केबल स्ट्रिंगिंग है, जिससे भविष्य में आपूर्ति व्यवस्था अधिक सुरक्षित और सुचारु होगी।
इन इलाकों में बिजली की आपूर्ति रहेगी बाधित

वहीं अवर प्रमंडल कोकर के अधीन आरडीएसएस कार्य के तहत सुबह 10 बजे से शाम साढ़े चार बजे तक कई मोहल्लों में बिजली बंद रहेगी। जिन क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित रहेगी उनमें हैदर अली रोड, खटाल के आसपास का क्षेत्र, आनंदनगर, लोवाडीह, सिस्टर बंगला, मिलन चौक चुटिया, गणपत नगर चुटिया, अंबेडकर नगर, अमेठिया नगर, तेतरी टोली और नामकुम शामिल हैं।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार यह कार्य विद्युत संरचना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इसके अलावा अवर प्रमंडल आरएमसीएच के अधीन 11 केवी न्यू मोरहाबादी फीडर में भी आरडीएसएस योजना के तहत कार्य किया जाएगा। यहां एलटी के नंगे तार को कवर केबल में बदलने का काम होगा।

इस कारण सुबह साढ़े 10 बजे से शाम साढ़े चार बजे तक रविंद्र नगर फेज 2, दुर्गावती चौक, आरसी मिश्रा गली और बोड़िया रोड इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि निर्धारित समय के दौरान आवश्यक कार्य पहले से निपटा लें और असुविधा के लिए सहयोग करें। कार्य पूरा होते ही संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131