डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/लखनऊ। यूपी के मथुरा और औरैया में एक ही दिन में दो बड़े सड़क हादसे हुए, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नाले और नहर में जा गिरी।
औरैया में पति-पत्नी और बेटे की मौत हो गई, जबकि मथुरा में एक ही परिवार के चार भाइयों की जान गई। पुलिस ने दोनों मामलों में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की जांच-पड़ताल की जा रही है।
मथुरा में पानी की टंकी से टकराकर गोवर्धन ड्रेन में गिरी कार
हादसा नगला देविया गांव में बुधवार रात हुआ। एक तेज रफ्तार कार पानी की टंकी से टकराकर गोवर्धन ड्रेन में गिर गई। ड्रेन में पानी अधिक होने के कारण कार में सवार चारों लोग डूब गए।
ग्रामीणों ने 45 मिनट की मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। मृतकों में महावन के प्रेम नगर निवासी राहुल, अमित, मोहित शामिल हैं, जो एक ही परिवार के भाई थे।
यह भी पढ़ें- मथुरा में बड़ा हादसा: पानी की टंकी से टकराकर गोवर्धन ड्रेन में गिरी कार, तीन भाइयों समेत 4 की मौत
एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि यह सभी किसी कार्यक्रम में शामिल होने डीग की ओर जा रहे थे। तभी कार 10 फीट गहरी ड्रेन में गिर गई। ड्रेन में पानी का बहाव तेज था।
औरैया में कार नहर में गिरी, पति-पत्नी और बेटे की मौत
हादसा अछल्दा के पास हुआ। यहां पर देर रात निचली गंग नहर रोड पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर तुरूकपुर गांव के पास नहर में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में पिता-पुत्र और बेटे की मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दो पुलिसकर्मियों ने नहर में कूदकर कार को बाहर निकालने के लिए एक घंटे तक राहत कार्य किया।
पुलिस के मुताबिक, रात भर गाड़ी नहर में ही पड़ी रही। सुबह ग्रामीणों ने टायर देखा तो पुलिस को सूचित किया। इसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को नहर से बाहर निकाला। तीनों के शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
यह भी पढ़ें- औरैया में कार नहर में गिरी, पति-पत्नी और बेटे की मौत; शादी समारोह से लौट रहा था परिवार
पुलिस के मुताबिक, शवों की शिनाख्त थोक कारोबारी चीनी और डालडा के मोतीगंज भरथना (इटावा) निवासी राजीव कुमार पोरवाल (60) पुत्र राम किशन, पुत्र शिवम (27) व पत्नी मधु पोरवाल ( 55) के रूप में हुई। राजीव विख्यात \“मुनुआ\“ के नाम से जाने जाते थे। परिवार एक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहा था। |
|