search

छत्तीसगढ़ के धमतरी में 35 बच्चों ने काटी कलाई, स्कूल से इलाके तक हड़कंप

Chikheang 2026-2-19 16:57:52 views 1258
  

छत्तीसगढ़ के धमतरी में 35 स्कूली बच्चों में काटी कलाई।  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के एक स्कूल में 35 बच्चों द्वारा अपनी कलाई काटने का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। दहदहा स्थित मिडिल स्कूल के अलग-अलग कक्षा के विद्यार्थियों ने अपनी कलाई काट ली थी। घटना 20 दिन पुरानी बताई जा रही है। बच्चों के अभिभावकों को जब यह बात पता चली तो उन्होंने इसे पंचायत में उठाया।

इसके बाद प्रशासन की टीम ने स्कूल में पहुंचकर बच्चों से बात भी की थी। पंचायत प्रतिनिधियों और स्कूल प्रबंधन को लगता है कि बच्चों ने एक-दूसरे को देखकर अपनी कलाई काटी थी। इस मामले की जांच की जा रही है।
कलाई काटने के मामले में ABVP ने आंदोलन की चेतावनी दी

कुरुद ब्लॉक के ग्राम दहदहा के शासकीय माध्यमिक स्कूल के 35 विद्यार्थियों के कलाई काटने के मामले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने नाराजगी जताई है। बुधवार को परिषद के पदाधिकारियों ने डीईओ कार्यालय पहुंचकर सहायक संचालक आर एन मिश्रा को ज्ञापन सौंप कर विशेष कमेटी बनाकर जांच की मांग की है। एबीवीपी ने इस मामले में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

जिला संयोजक हितेश घृतलहरे ने बताया कि कुरूद ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम दहदहा के एक सरकारी माध्यमिक स्कूल के लगभग 35 विद्यार्थियों के कलाई काटने का मामला संज्ञान में आया है। जिसको लेकर आज डीईओ कार्यालय आए हैं। इस घटना में कक्षा छठवीं से आठवीं तक के छात्र-छात्राएं शामिल है। यह घटना केवल हाथ काटने तक सीमित नहीं है, यह उस ओर इशारा है जहां विद्यार्थी सुरक्षित नहीं है।

यह घटना न केवल प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाता है, बल्कि विद्यार्थियों के मानसिक स्थिति पर भी चिंता पैदा करता है। एबीवीपी मांग करती है कि इस मामले की जांच के लिए विशेष कमेटी बनाया जाए। जांच के बाद संबंधित व्यक्तियों के ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाए। इस दौरान छात्रावास प्रभारी प्रमोद भारती एवं ABVP कार्यकर्ता दुर्गेश नेताम उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: सर्राफा कारोबारी से सोना लूटकर भाग रहे चारों बदमाश गिरफ्तार, पुलिस फायरिंग में दो घायल
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244