search

शुरू हुई Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda की शादी की तैयारियां, लाइटों से सजा एक्टर का घर

Chikheang 1 hour(s) ago views 603
  

कब होगी विजय-रश्मिका की शादी (फोटो-इंस्टाग्राम)



एंटरटेनमंट डेस्क, नई दिल्ली। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) की शादी की खबरें इन दिनों बॉलीवुड में खूब चर्चा में हैं। खबरों के मुताबिक, उनकी शादी में अब कुछ ही दिन बचे हैं। हाल ही में विजय देवरकोंडा के घर का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसे लाइटों से सजाया गया है।

इसके बाद शादी के कार्ड की फोटो भी खूब वायरल हो रही है। अब दोनों के शादी के कार्ड से जुड़ी एक और जानकारी सामने आई है। वेडिंग इन्विटेशन के लिए खासतौर से एक बॉक्स तैयार किया गया है।

यह भी पढ़ें- विजय देवरकोंडा व रश्मिका मंदाना उदयपुर में करेंगे शादी, हैदराबाद में होगा रिसेप्शन
        View this post on Instagram

A post shared by Kamlesh Nand (work) (@artistrybuzz_)

कहां होगी विजय-रश्मिका की शादी?

सूत्रों के अनुसार, शादी उदयपुर के बाहरी इलाके में स्थित एक हिल रिसॉर्ट में होगी। जानकारी के अनुसार यह शादी अरावली पर्वतमाला में बसे उदयपुर से 25 किलोमीटर दूर स्थित आईटीसी होटल्स के \“द मोमेंटोस\“ में होगी। इस हिल रिसॉर्ट को इसलिए चुना गया है क्योंकि दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी में पूरी तरह से प्राइवेट रखना चाहते हैं। इसके अलावा रैफल्स उदयपुर और फेयरमोंट का नाम भी सामने आ रहा है।

  
साल 2018 में शुरू हुई थी लव स्टोरी

शादी 26 फरवरी को होगी इसके बाद 4 मार्च को एक ग्रैंड रिसेप्शन दिया जाएगा।  हालांकि कपल ने अपनी तरफ से इसकी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। लेकिन इस वेडिंग इनवाइट से उनके फैंस की खुशी चार गुना बढ़ा दिया है। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की मुलाकात 2018 में फिल्म \“गीता गोविंदम\“ की शूटिंग के दौरान हुई थी। यहीं से दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्यार की शुरुआत हुई।

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के वर्क फ्रंट की बात करें तो रश्मिका बॉलीवुड फिल्म \“कॉकटेल 2\“ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनन और आयुष्मान खुराना भी हैं। वहीं विजय अपनी तेलुगू मूवी \“राउडी जनार्दन\“ में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें- Rashmika-Vijay Wedding:सेलेब्स की नो एंट्री, मोबाइल बैन; बिल्कुल प्राइवेट होगी रश्मिका मंदाना और विजय की शादी
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164470