search

Shukra Gochar 2026: 2 मार्च से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, खुशियों से भर जाएगा घर-संसार

cy520520 1 hour(s) ago views 539
  

Shukra Gochar 2026: शुक्र देव को कैसे प्रसन्न करें?



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, मंगलवार 03 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा है। इस शुभ अवसर पर लक्ष्मी नारायण जी की भक्ति भाव से पूजा की जाएगी। फाल्गुन पूर्णिमा को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है। यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा। इसके लिए सूतक भी मान्य होगा। ग्रहण के दौरान राहु और केतु का प्रभाव बढ़ जाता है। इसके लिए ग्रहण के दौरान शुभ काम नहीं किया जाता है।

ज्योतिषियों की मानें तो फाल्गुन पूर्णिमा से एक दिन पहले यानी 02 मार्च को सुखों के कारक शुक्र देव अपनी चाल बदलेंगे। शुक्र देव की चाल बदलने से कई राशि के जातकों को सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी। इससे घर में खुशियों का आगमन होगा। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-
शुक्र गोचर 2026 (Venus Transit Pisces 2026)

वर्तमान समय में सुखों के कारक शुक्र देव कुंभ राशि में विराजमान हैं। इस राशि में शुक्र देव रवि प्रदोष व्रत यानी 01 मार्च तक रहेंगे। इसके अगले दिन शुक्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। शुक्र देव सोमवार 02 मार्च को देर रात 01 बजकर 01 मिनट पर कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। मीन राशि में शुक्र देव 25 मार्च तक रहेंगे। इसके अगले दिन मेष राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र देव की चाल बदलने से कई राशि के जातकों को जीवन में सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है।
कुंभ राशि

  

शुक्र देव के राशि परिवर्तन से कुंभ राशि के जातकों को भी लाभ मिल सकता है। खासकर, स्वर्ण, रजत और रत्नों का बिजनेस करने वाले लोगों को विशेष फायदा (Lucky Zodiac Signs March 2026) मिलेगा। इसके साथ ही अन्य विद्याओं के जानकारों को भी विभिन्न माध्यमों से धन लाभ होगा। फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कारोबार में गति आएगी। शुभ कामों में सफलता मिलेगी। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। पार्टनर से रिश्ता मधुर होगा। भूमि और भवन खरीदने की प्लानिंग कर सकते हैं। भगवान शिव की पूजा करने से मनोवांछित फल मिलेगा। साथ ही शनिदेव की कृपा बरसेगी।
मीन राशि

  

शुक्र के राशि परिवर्तन से मीन राशि (Pisces Luck 2026) के जातकों को जीवन में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस राशि में शुक्र देव उच्च के होते हैं और उच्च राशि में गोचर से मालव्य योग का निर्माण (Malavya Rajyoga Effects) होगा। ज्योतिष मालव्य योग को बेहद शुभ मानते हैं। इस राजयोग के संयोग से मीन राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय के नवीन साधन बनेंगे। अटके काम बन सकते हैं। नए जीवन की शुरुआत कर सकते हैं। शुभ कार्यों में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। भौतिक सुखों पर धन खर्च कर सकते हैं। करियर को नया आयाम मिलेगा। शुक्र देव की कृपा से सुखों में वृद्धि होगी। कोई बड़ी मनोकामना पूरी होगी।

यह भी पढ़ें- Shukra Dev: इन राशियों पर हमेशा बरसती है शुक्र देव की कृपा, फर्श से अर्श तक पहुंचने में नहीं लगती देर

यह भी पढ़ें- Shukra Gochar 2026: शुक्र देव की चाल बदलने से इन राशियों का खुलेगा किस्मत का ताला, सुख-सुविधाओं में होगी बढ़ोतरी

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160146