search

कानपुर-इटावा हाईवे पर ट्रेलर की टक्कर से रोडवेज बस 30 फीट गहरी खाई में गिरी, एक दर्जन यात्री घायल

cy520520 2 hour(s) ago views 868
  



संवादसूत्र, जागरण, महेवा। कानपुर-इटावा हाईवे पर गुरुवार सुबह चार बजे सड़क हादसा हो गया। बकेवर थाना क्षेत्र में छतनापुर मार्ग के समीप तेज रफ्तार ट्रेलर ट्रक ने पीछे से रोडवेज बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस अनियंत्रित होकर करीब 30 फीट गहरी खाई में पलट गई, जबकि ट्रेलर डिवाइडर में जाकर फंस गया।

हादसे के समय बस उझियानी गांव के पास सवारियां उतार रही थी। अचानक हुए इस हादसे से बस में चीख-पुकार मच गई। बस में कुल 21 यात्री सवार थे, जो आगरा से औरैया की ओर जा रहे थे। दुर्घटना में एक दंपति सहित एक दर्जन यात्री घायल हो गए। घायलों में लल्लन बाबू निवासी पड़रिया अजीतमल की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया,बाकी को मामूली चोटें आईं।  

थाना प्रभारी विपिन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। जिसके बाद यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना किया गया। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें- UP Board Exam 2026 : हिंदी की परीक्षा में पांच साल्वरों पर एफआइआर, 3.13 लाख परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160164