search

बिहार विधानसभा: 23 फरवरी से शून्यकाल की सूचनाएं ऑनलाइन, सुबह 9-10 बजे तक जमा करने की व्यवस्था

deltin33 1 hour(s) ago views 679
  



राज्य ब्यूरो, पटना। विधानसभा में अब शून्यकाल की सूचनाएं ऑनलाइन ली जाएंगी। अगले सोमवार से यह व्यवस्था लागू हो रही है। विधानसभा अध्यक्ष डा. प्रेम कुमार ने बुधवार को यह जानकारी दी।

शून्यकाल को ऑनलाइन करने की घोषणा विस अध्यक्ष ने पहले की थी।पोर्टल में जरूरी परिवर्तन बाद इसे 23 फरवरी से प्रभावी किया जा रहा है। इससे पहले विधायकों को भोर से ही शून्यकाल की सूचना देने के लिए कतार में लगना पड़ता था।

यह सूचना विधानसभा सचिव के कार्यालय में सशरीर देनी पड़ती थी। पहले आइए, पहले पाइए के फार्मूला के कारण कई विधायक आधी रात में ही लाइन में लग जाते थे। इस सूचना के तहत विधायक तुरंत महत्व के विषय को उठाते हैं। इसके लिए अधिकतम 50 शब्द की सीमा तय की गई है।

अधिसंख्य मामलों में सरकार उत्तर भी देती है। यह कार्यवाही का हिस्सा बनता है। अपने कक्ष में बुधवार को आयोजित बैठक में विस अध्यक्ष ने आनलाइन प्रक्रिया की जानकारी ली।

उन्हें बताया गया कि सुबह 9-10 बजे तक सदस्यों के लिए नेवा पोर्टल पर सेंड बटन को सक्रिय किया जाएगा। इससे शून्यकाल की सूचना ऑनलाइन नोटिस के रूप में विधान सभा के पोर्टल पर दिखने लगेगी। यह नोटिस अध्यक्ष के समक्ष अनुमोदन के लिए रखा जाएगा।

अध्यक्ष ने बताया कि इस नई प्रक्रिया से सदस्यों को अवगत कराने के लिए 19 से 21 फरवरी तक विभिन्न बैच में उनके निजी सहायकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। बेठक में विधानसभा की सचिव ख्याति सिंह के अलावा नेवा टीम के सदस्य उपस्थित थे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
473204