search

पंजाबी बाग में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले विजय के परिवार पर मंडराया रोटी का संकट, इकलौता था कमानेवाला

deltin33 1 hour(s) ago views 532
  

सड़क हादसे में जान गंवानेवाला विजय का परिवार।



दीपक, बाहरी दिल्ली। पंजाबी बाग फ्लाईओवर पर मंगलवार सुबह हुए सड़क हादसे में रोहिणी सेक्टर-20 के रहने वाले विजय की मौत के बाद परिवार के समक्ष रोटी का संकट खड़ा हो गया। विजय परिवार का इकलौता कमाने वाला था। बुजुर्ग मां के अलावा उसका बड़ा भाई भी है, लेकिन वह बेरोजगार है। विजय की मौत के बाद पूरा परिवार सदमे में है।

24 वर्षीय विजय अपनी मां और बड़े भाई के साथ रोहिणी सेक्टर-20 के बी2-ब्लॉक में रहता था। वह पलंबर, रंग-पेंट व टेंट लगाने का काम करता था। मृतक विजय परिवार का एक मात्र सदस्य था, जो बूढ़ी मां और बड़े भाई का पालन पोषण किया करता था। बड़ा भाई बेरोजगार है। विजय की छह बहन हैं, सभी विवाहित हैं।
लौटते समय पंजाबी बाग में हादसा

मृतक का जीजा आकाश ने बताया कि विजय सोमवार रात अपनी बड़ी बहन के नारायणा स्थित घर से अपने दोस्त मोनू के साथ उसकी स्कूटी लेकर गया था। मंगलवार सुबह लौटते समय पंजाबी बाग में सड़क हादसा का शिकार हो गए।

हादसे में विजय की मौत हो गई और दोस्त मोनू गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। आकाश ने बताया कि विजय की मौत के बाद अब परिवार का पालन-पोषण करने वाला कोई नहीं है और उसकी बूढ़ी मां का क्या होगा।

यह भी पढ़ें- दिल्ली की स्पेशल टीम का बरेली में बड़ा एक्शन: सुपीरियर फैक्ट्री में आम लोगों की एंट्री बंद, फाइलों से खुलेंगे राज
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
473207