search

आधी रात को फायरिंग और फिर... राइस मिलर के घर घुसे बदमाशों का वो सच, जो सीसीटीवी ने खोल दिया

LHC0088 1 hour(s) ago views 423
  

सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश।



जागरण संवाददाता, बरेली। राइस मिलर मोहम्मद रिहान के घर में डकैती डालने वाले बदमाशों का गिरोह पीलीभीत का है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि यह गिरोह पीलीभीत के अलावा आस-पास के जिलों में भी डकैती डालता है। जिस घर में डकैती डाली जाती थी, उसकी कम से कम एक हफ्ते पहले से रेकी होती है। इसके बाद घटना को अंजाम दिया जाता है। पुलिस की पूछताछ में कई लोगों के नाम सामने आ चुके हैं। पुलिस का कहना है कि दो टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हुई हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

धौराटांडा निवासी मोहम्मद रिहान अहमद यूनाइटेड राइस मिल चलाते हैं। उन्होंने कस्बे से बाहर मियांपुर रोड पर घर बनाया है। स्वजन के अनुसार, गुरुवार रात दो बजे बदमाश मुख्य द्वार का ताला काटकर उनके घर में घुस गए। उनके पिता अकील और मां को तमंचे पर बल पर बंधक बनाने के बाद अन्य स्वजन को सोते से उठाकर हमला कर दिया था।

बदमाशों ने छह तोला सोना के जेवर, चांदी के जेवर व नकदी लूट ली। इसके बाद सभी बदमाश भाग रहे थे, तभी एक बदमाश एक छत से गिर गया। परिवार के सदस्यों ने उस बदमाश को पकड़ा तो छुड़ाने के लिए बदमाश के साथियों ने करीब 20 मिनट तक फायरिंग की, मगर इसके बाद भी स्वजन ने उसे नहीं छोड़ा और बदमाशों पर पथराव शुरू कर दिया।

किसी तरह से जान बचाकर भागे बदमाश लौटकर नहीं आए। घायल अवस्था में बदमाश को गांव वालों ने पुलिस को सौंप दिया। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम पीलीभीत के दियोरियाकला निवासी नन्हेपाल उर्फ रीतराम बताया। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी अनुराग आर्य ने दो टीमों का गठन किया और शिकायती पत्र के आधार पर प्राथमिकी पंजीकृत कर ली।

पुलिस की एक टीम सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की शिनाख्त में लगी है। पुलिस ने बदमाश से पूछताछ की तो उसने कई राज खोले। अभी तक की जांच में सामने आया है कि इस गिरोह में कई बदमाश हैं। अधिकांश पीलीभीत के निवासी हैं। गिरोह के कई सदस्यों पर डकैती के पांच से छह मुकदमे पंजीकृत हैं। पुलिस का कहना हैं कि जल्द ही सभी बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।
सीसीटीवी फुटेज आया सामने, दिख रहे तीन बदमाश

पुलिस ने गांव में लगे सीसीटीवी खंगाले तो पता उसमें तीन बदमाश स्पष्ट तौर पर दिख रहे हैं। उन्हें घुसते हुए जब स्थानीय लोगों ने देखा तो शोर भी मचाया। जिसके बाद सभी भाग गए। वहीं दूसरे सीसीटीवी कैमरे में सभी बदमाश भागते हुए दिखाई दे रहे हैं।

  


अभी तक की जांच में सामने आया है कि गिरोह पीलीभीत का है, पूर्व में भी यह डकैती की कई घटनाएं कर चुका है। कई सुराग हाथ लगे हैं जल्द ही घटना का राजफाश किया जाएगा।

- शिवम आशुतोष, सीओ हाईवे।





यह भी पढ़ें- रामपुर-दिल्ली जाने वालों के लिए बड़ी खबर! महाशिवरात्रि पर बरेली पुलिस ने जारी किया नया रूट मैप, ये रास्ते रहेंगे बंद
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159872