search

मनरेगा से जुड़े मुद्दों पर आमजन का समर्थन, 17 फरवरी को विधानसभा का घेराव करेंगे कांग्रेसी

cy520520 2026-2-15 00:56:20 views 1213
  

17 फरवरी को मनरेगा बचाओ संग्राम को लेकर विधानसभा का घेराव करेंगे कांग्रेसी।



जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। विभिन्न मुद्दों को लेकर 17 फरवरी को कांग्रेस पार्टी विधानसभा का घेराव करने जा रही है। आयोजन को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय पर शनिवार को अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने प्रेसवार्ता कर जानकारियां साझा की।

अध्यक्ष ने कहा उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में पिछले एक माह से अब तक करीब 5000 मनरेगा बचाओ चौपालों के माध्यम से गांव-गांव जाकर श्रमिकों, किसानों और आम नागरिकों को मनरेगा से जुड़े मुद्दों व अधिकारों के प्रति जागरूक किया। गांव में लोगों ने कांग्रेस के इस जनसंघर्ष का समर्थन किया है।

उन्होंने कहा प्रदेश सरकार की नीतियों के कारण मनरेगा जैसी ऐतिहासिक योजना को जानबूझकर कमजोर किया जा रहा है। इसके विरोध में 17 फरवरी को लखनऊ में विधानसभा के घेराव का निर्णय लिया गया है। इस मौके पर दुष्यंत नागर, महाराज सिंह नागर, धर्म सिंह जीनवाल, सतीश शर्मा, श्रुति कुमारी, रिजवान चौधरी, निशा शर्मा और अरुण गुर्जर आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- नोएडा में जिम्स के आईसीयू के सामने फटी पानी की पाइपलाइन, जलमग्न हुआ परिसर; मरीजों को हुई परेशानी
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725