search

पडरौना में 26 विकास परियोजनाओं को मिली हरी झंडी, 10 करोड़ से सुधरेगी बुनियादी सुविधा

Chikheang 2026-1-11 02:26:09 views 910
  



जागरण संवाददाता, पडरौना। नगर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। नगरपालिका की 26 परियोजनाओं के प्रस्ताव को शासन ने स्वीकृति दे दी है। इनमें 13 सड़कें व 13 नाले शामिल हैं। इनके निर्माण पर लगभग 10 करोड़ रुपये खर्च होंगे। लगभग तीन माह पहले यह प्रस्ताव शासन को भेजा गया था।

परियोजनाओं को स्वीकृत देते हुए शासन ने डीपीआर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। नगरपालिका की ओर से डीपीआर बनाया जा रहा है। धन आवंटित होने पर विस्तारित क्षेत्र में सड़कों व नालों का निर्माण कराया जाएगा। इससे मोहल्लों में बेहतर आवागमन व जलनिकासी की सुविधा मिलेगी।

निकाय चुनाव के पहले पडरौना नगरपालिका के सीमा विस्तार में शासन की ओर से नगर के आसपास के 31 राजस्व गांवों को शामिल किया गया था। उस समय यहां के लोगों में आस जगी थी कि अब हमें भी शहरी सुविधाएं मिलेंगी। बेहतर सड़कों, नालियों, पथ प्रकाश, शुद्ध पेयजल के अलावा सभी तरह की बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होंगी तो जीवन स्तर में बदलाव भी होगा।

नपा बोर्ड के गठन के बाद नगरपालिका क्षेत्र में विकास कार्य भी शुरू हुए। जैसे-जैसे शासन से धन मिल रहा है, उस हिसाब से कार्य भी कराए जा रहे हैं।

बोर्ड की पिछली बैठक में विस्तारित क्षेत्र के वार्डों पर फोकस किया गया। यहां प्राथमिकता के आधार पर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का नपा प्रशासन ने निर्णय लिया गया था। उसी क्रम में 13 आरसीसी सड़कों व नालियों का निर्माण कराने के लिए 10 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था।
नागरिकों ने जताई प्रसन्नता

मोहन गुप्ता, राजकिशोर चौहान, रमेश राय, नागेश्वर, राजेश्वर आदि ने कहा कि विस्तारित क्षेत्र में शामिल वार्डों में अपेक्षित विकास नहीं हुआ है। सड़कों का निर्माण हो जाने से आवागमन की बेहतर सुविधा व नालियों के बनने से जलनिकासी व्यवस्था सुदृढ़ होगी।

नगर का हिस्सा बनने पर उम्मीद जगी थी कि अब शहरी सुविधाएं मिलेंगी। गांवों को मिलाकर बनाए गए नए मोहल्लों में सड़कों व नालियों की स्थिति ठीक नहीं है, इससे परेशानी झेलनी पड़ती है। यहां सड़कों व नालियों का निर्माण हो जाएगा तो सहूलियत मिलेगी।


नगरपालिका क्षेत्र के नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना नपा बोर्ड की प्राथमिकता है। जैसे-जैसे शासन से धन मिल रहा है, उसके अनुरूप विकास कार्य कराए जा रहे हैं। विस्तारित क्षेत्र में सड़कों व नालियों के निर्माण के लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। सभी परियोजनाओं की डीपीआर बनाई जा रही है।
- विनय जायसवाल, नपाध्यक्ष
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167940