search

झारखंड सीडीपीओ नियुक्ति: 64 अधिकारी चयनित, दिव्यांगों ने भी मारी बाजी

LHC0088 2026-1-10 22:26:58 views 1098
  

झारखंड लोक सेवा आयोग ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी नियुक्ति के लिए अंतिम परिणाम जारी कर दिया।



राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) नियुक्ति के तहत शनिवार को अंतिम परिणाम जारी कर दिया। इससे राज्य को 64 सीडीपीओ मिले हैं। राज्य सरकार शीघ्र ही अनुशंसित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेगी।

आयोग ने मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का सात से नौ जनवरी तक साक्षात्कार आयोजित किया था, जिसका परिणाम जारी कर दिया। इसमें अनारक्षित श्रेणी से 34, एससी श्रेणी से दो, एसटी श्रेणी से 21, बीसी-वन से एक तथा आर्थिक रूप से कमजाेर श्रेणी में छह सफल घोषित हुए हैं।

सफल अभ्यर्थियों में अक्षय कुमार नेत्रहीन, प्रकाश कुमार शारीरिक दिव्यांग तथा अनुपमा कमल मूक बधिर हैं। इन्होंने इन कमजोरियों को धता बताते हुए अपनी प्रतिभा से सीडीपीओ जैसे महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त होने में सफलता प्राप्त की।

वहीं, चयनित 64 अभ्यर्थियों में 35 महिला हैं, जबकि 50 प्रतिशत अर्थात 32 पद ही महिलाओं के लिए आरक्षित थे। बताते चलें कि आयोग ने यह नियुक्ति परीक्षा जून 2023 में ही शुरू की थी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165616