search

रात में की ड्यूटी, सुबह बंद कमरे में इस हाल में मिले स्वास्थ्य कर्मी अंकुर; इलाके में मचा हड़कंप

cy520520 3 hour(s) ago views 872
  

मृतक अंकुर सिंह का फाइल फोटो। स्रोत स्वजन



संवाद सूत्र, डिडौली (अमरोहा)। जोया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र(सीएचसी) की आवासीय कालोनी में मंगलवार रात तैनात एक पुरुष नर्सिंग स्टाफ का शव फंदे से लटका मिलने से स्वास्थ्य महकमे में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया है।

मृतक की पत्नी बलरामपुर जिले में शिक्षक हैं। घटना के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। 28 वर्षीय अंकुर कुमार छह वर्षों से सीएचसी में कार्यरत थे।  नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव भैड़ा भरतपुर में मंगल सिंह का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी इंद्रवती, दो बेटे सुमित कुमार, अंकुर कुमार और बेटी पिंकी हैं।

  

सुमित खेतीबाड़ी करते हैं। जबकि अंकुर जोया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पुरुष नर्सिंग स्टाफ के पद पर तैनात थे। अंकुर की शादी 10 दिसंबर 2022 को रजबपुर के असावर निवासी गरिमा से हुई थी। गरिमा बलरामपुर जिला के तुलसीपुर ब्लाक क्षेत्र के वैली कलां स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। उनका एक साल का बेटा भी है।

बताया गया कि अंकुर मंगलवार रात ड्यूटी पर थे। देर रात ड्यूटी के बाद वह सीएचसी परिसर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सोने चले गए। बुधवार सुबह करीब दस बजे सहकर्मी अंकुश उन्हें जगाने पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद मिला। आवाज देने पर भी प्रतिक्रिया न मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया। अंदर पंखे से चादर के सहारे उनका शव लटका मिला।

  

घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल स्टाफ और अधिकारी मौके पर पहुंच गए। थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बालियान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल फोन की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। परिजनों को सूचना दे दी गई है। गरिमा बलरामपुर से अमरोहा के लिए रवाना हो गईं हैं।
कर्मचारियों ने मृत्यु पर दो मिनट का रखा मौन

  

अचानक हुई इस घटना से सीएचसी स्टाफ स्तब्ध है। पोस्टमार्टम के लिए शव भेजे जाने के बाद कर्मचारियों ने शोकसभा कर दो मिनट का मौन रखा और दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। वहीं जवान बेटे की मौत से परिवार में चीत्कार मचा है।




यह भी पढ़ें- अमरोहा कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी! 10 दिन में दूसरी बार मेल से मचा हड़कंप, खाली कराई गई कचहरी   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163308