search
 Forgot password?
 Register now
search

Astro Tips: गाय को रोटी खिलाने से मिलते हैं गजब के फायदे, बस ध्यान रखें ये बातें

LHC0088 2025-12-6 00:11:09 views 770
  

Gau mata seva niyam in hindi



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में गाय की सेवा करना पुण्य कार्य माना गया है। हिंदू धर्म में गाय देवी-देवताओं के समान ही पूजनीय है, इसलिए गाय को  ‘गौ माता’  (Gau mata seva) कहा जाता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि गाय को रोटी खिलाते समय आपको कौन-सी गलतियां नहीं करनी चाहिए, वरना आपको इसका लाभ नहीं मिलता।   विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
मिलते हैं ये लाभ

हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, अगर आप रोजाना सबसे पहली रोटी गाय को खिलाते हैं, तो इससे आपको पुण्य फलों की प्राप्ति हो सकती है। ऐसा करने से साधक को यज्ञ और दान के समान ही फल मिलता है।

साथ ही साधक पर देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है और परिवार में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही यह भी माना गया है कि रोजाना गाय को रोटी खिलाने और गौ सेवा करने से व्यक्ति के सौभाग्य में वृद्धि होती है।

  

(Picture Credit: Freepik) (AI Image)
भूल से भी न करें ये गलती

कभी भी गाय को जूठा या बासी भोजन न खिलाएं। ऐसा करने से आपको जीवन में सुख-समृद्धि की कमी का सामना करना पड़ सकता है। इस बात का भी ध्यान रखें कि गाय को हमेशा सात्विक भोजन ही करवाना चाहिए, अन्यथा आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि गाय को सूखी या फिर खाली रोटी न दें। रोटी के साथ गुड़ या घी मिलाकर दे सकते हैं।  

  

(Picture Credit: Freepik) (AI Image)
कर सकते हैं ये काम

अगर आप गाय को पहली रोटी खिलाने के बाद भोजन करते हैं, तो इससे आपको जीवन में अच्छे परिणाम मिलने लगते हैं। अगर आपके लिए ऐसा करना संभव नहीं है, तो आप गाय की रोटी बनाकर रख सकते हैं और समय मिलने पर गाय माता को खिला सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र में यह माना गया है कि गाय को रोटी के साथ-सथ हरा चारा खिलाना भी शुभ होता है। इससे जातक को करियर में लाभ मिलता है।

यह भी पढ़ें - सोमवार से लेकर रविवार तक, किस दिन जन्मे व्यक्ति पर पड़ता है किस ग्रह का प्रभाव?

यह भी पढ़ें - Vastu Tips for kitchen: इन गलतियों से नाराज हो सकती हैं मां अन्नपूर्णा, भूलकर भी न करें अनदेखा

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
152823

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com