search

मधुबनी में महिला को आशीर्वाद नहीं मिला ठगी का प्रसाद, तीन फर्जी बाबा गिरफ्तार

LHC0088 1 hour(s) ago views 216
  

मधुबनी बनी ठगों की बाइक जब्त व पुलिस गिरफ्त में ठग। जागरण  



संवाद सूत्र, बिस्फी (मधुबनी)। आशीर्वाद और दोष निवारण का झांसा देकर एक महिला को ठगी का शिकार बनाने पहुंचे तीन कथित बाबा मधुबनी में खुद ही जाल में फंस गए। तंत्र-मंत्र के नाम पर नकद रुपये और मंगलसूत्र ऐंठने के बाद जैसे ही वे निकलने लगे, ग्रामीणों ने उन्हें धर दबोचा।

मौके पर स्थानीय लोगों ने तीनों को पकड़ लिया। बरामदगी के साथ पूरे मामले ने एक बार फिर नकली बाबाओं के बढ़ते जाल पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मंगलसूत्र व नकदी की ठगी

पतौना थाना क्षेत्र के बरदाहा गांव में बाबा बनकर महिला से ठगी करने वाले तीन व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। तीनों बाबा एक बाइक से संजय सहनी के घर पहुंचे और महिला रूबी देवी को बुला घर में विभिन्न तरह की दोष बता निवारण के लिए तंत्र - मंत्र करने की बात कही।

बाबा के तंत्र-मंत्र के झांसे में आकर ठगी का शिकार हुए महिला रूबी देवी ने बाबा को एक हजार रुपए नगद सहित अपना मंगलसूत्र भी दे दी।

जब ठग बाबा वहां से निकलने लगे तो महिला ने इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही लोगों ने उक्त तीनों ठगी बाबा को धर दबोचा और पतौना थाना डायल 112 को सूचना दी।

मौके पर पुलिस पहुंच तीनों को गिरफ्तार कर पतौना थाना लाया। पुलिस के द्वारा पूछताछ के दौरान ठगी बाबा की पहचान दरभंगा जिला के सोनकी गांव निवासी चन्द्रशेखर लाल देव एवं प्रदीप लाल देव तथा बहेड़ी गांव निवासी शक्तिलाल देव के रूप में हुई है।

पुलिस ने बाबा के पास से ठगी की गई मंगलसूत्र एवं एक हजार रुपए भी बरामद की तथा उसका बाइक बुलेट भी जब्त किया।

पतौना के थानाध्यक्ष अनुराग कुमार ने बताया कि पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच-पड़ताल करते हुए बरदाहा गांव निवासी संजय सहनी के द्वारा दिए गए आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है।   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165646