search

NH-220 की बदहाली से ग्रामीणों में आक्रोश, धीमी गति से चल रहे मरम्मत कार्य के खिलाफ प्रदर्शन

deltin33 1 hour(s) ago views 350
  

NH-220 की बदहाली से ग्रामीणों में आक्रोश



संवाद सूत्र, पोटका। नेशनल हाईवे 220 पर हल्दीपोखर, नागा सहित कई स्थानों पर सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय ग्रामीणों एवं दुकानदारों ने कई बार विभाग को लिखित आवेदन देकर मरम्मत की मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में भारी आक्रोश है।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण गड्ढे और बढ़ते जा रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। वहीं सड़क से उड़ने वाली धूल के कारण क्षेत्र में भारी प्रदूषण फैल रहा है, जिससे लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
श्रमदान कर सड़क के गड्ढों को भरने का प्रयास

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने श्रमदान कर सड़क के गड्ढों को भरने का प्रयास किया, लेकिन भारी वाहनों की आवाजाही के कारण कुछ ही दिनों में सड़क फिर से गड्ढों में तब्दील हो गई। इसके विरोध में पंचायत की मुखिया देवी कुमारी भूमिज, अमर पालित, देव पालित सहित अन्य स्थानीय लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन कर अविलंब मरम्मतीकरण की मांग की।

स्थानीय लोगों ने बताया कि हाता से हल्दीपोखर रेलवे स्टेशन तक सड़क मरम्मत का कार्य शुरू किया गया है, लेकिन कार्य कछुआ गति से चल रहा है, जिससे लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द से जल्द सड़क मरम्मत कार्य पूरा कराने की मांग की है, ताकि दुर्घटनाओं और प्रदूषण से निजात मिल सके।   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476678