search

ऑपरेशन सिंदूर से बाढ़ राहत तक: जहां चुनौती थी, वहां समाधान बने रेलवे जम्मू मंडल के एसडीसीएम सिंघल, जानिए पूरी डिटेल

Chikheang 2026-1-10 12:26:47 views 1254
  

जम्मू मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने बताया कि टीमवर्क और समन्वय से ही हम यह कर पाए।



दिनेश महाजन, जम्मू। उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (Senior Divisional Commercial Manager) उचित सिंघल ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व, निर्णय क्षमता और उत्कृष्ट समन्वय से न केवल रेल संचालन को सुदृढ़ किया, बल्कि आपात परिस्थितियों में मानवता की मिसाल भी पेश की।

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन हो या भारी बारिश व बाढ़ में फंसे यात्रियों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाना हर मोर्चे पर उनकी भूमिका अहम रही। इन्हीं असाधारण सेवाओं के लिए उन्हें केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा प्रतिष्ठित अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया।
ऑपरेशन सिंदूर में निभाई निर्णायक भूमिका

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बनी आपातकालीन स्थिति में उचित सिंघल ने सिविल और सैन्य अधिकारियों के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित कर भारतीय सेना के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन सुनिश्चित किया। इस दौरान फंसे हुए सैकड़ों यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने में भी रेलवे की भूमिका को सशक्त बनाया गया।

समयबद्ध निर्णय और जमीनी स्तर पर सक्रिय नेतृत्व ने संकट को अवसर में बदल दिया। वहीं, उचित सिंघल का कहना है कि आपात परिस्थितियों में रेलवे की जिम्मेदारी केवल परिवहन तक सीमित नहीं रहती थी, बल्कि यह भरोसा देने की भी होती है कि देश और उसके नागरिक सुरक्षित हैं। टीमवर्क और समन्वय से ही हम यह कर पाए।
बाढ़ में राहत, विशेष ट्रेनों से मिली संजीवनी

वर्ष 2025 में आई भारी बारिश और बाढ़ के दौरान जम्मू मंडल में कई स्थानों पर यात्री फंस गए थे। ऐसे में उचित सिंघल के मार्गदर्शन में विशेष ट्रेनों का संचालन किया गया, जिससे यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया और आवश्यक आपूर्ति भी सुनिश्चित की गई। रेलवे की तुरंत की गई प्रतिक्रिया ने प्रशासनिक प्रयासों को मजबूती दी।

वंदे भारत से गुड्स टर्मिनल तक जम्मू मंडल ने विकास की रफ्तार पकड़ी है। उचित सिंघल के नेतृत्व में वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनों का सफल संचालन हुआ। इसके साथ ही कश्मीर घाटी में गुड्स ट्रेनों के संचालन की शुरुआत कर लॉजिस्टिक्स को नई दिशा मिली। अनंतनाग गुड्स टर्मिनल सहित नए गुड्स शेड खोलकर क्षेत्रीय व्यापार और आपूर्ति श्रृंखला को बल मिला।
सम्मान के साथ बढ़ी जिम्मेदारी

उचित सिंघल का कहना है कि अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार 2025 केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि जम्मू मंडल में किए गए सतत प्रयासों की पहचान है। उनके साथ काम कर रही टीम ने यह दर्शाया है कि समर्पण, नवाचार और संवेदनशीलता के साथ रेलवे न केवल यात्रा का माध्यम, बल्कि संकट में भरोसे का स्तंभ भी बन सकता है।

सनद रहे कि 23 मार्च 2025 को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के साथ-साथ वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (अतिरिक्त प्रभार) का दायित्व संभालते ही उचित सिंघल ने जम्मू मंडल में  यात्री सेवाओं में सुधार, नई पहल और राजस्व वृद्धि में सकारात्मक परिणाम सामने आए।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167722