search

‘अगर भारत बाहर हो जाए’ से लेकर ‘सलमान कप्तानी के लायक नहीं’ तक, Shoaib Akhtar के अपनी बात से पलटने का वीडियो VIRAL

LHC0088 2 hour(s) ago views 887
  

पाकिस्तान की हार के बाद Shoaib Akhtar का फूटा गुस्सा



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने टी20 विश्व कप सुपर-8 में इंग्लैंड से मिली हार के बाद लाइव शो में गुस्से से भीर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कप्तान सलमान अली आगा की कप्तानी क्षमता पर सवाल उठाए और टीम की कमजोर पड़ती सेमीफाइनल की उम्मीदों पर निराशा जाहिर की।  
पाकिस्तान की हार के बाद Shoaib Akhtar का फूटा गुस्सा

दरअसल, मैच से पहले शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने ‘Game on Hai’ शो में अपनी भावनाएं और भारत-पाकिस्तान की प्रतिद्वंद्विता से जुड़ी उम्मीदें जाहिर की थी। उन्होंने कहा कि मैं बस उम्मीद करता हूं कि इंग्लैंड (England National Cricket Team) खराब खेले ताकि हमें आसानी से दो अंक मिल जाएं। अगर भारत (India Cricket Team)

यह भी पढ़ें- T20 World Cup Semi Final Scenario: ग्रुप-2 से सेमीफाइनल में कौन पहुंचेगा? बारिश की उलझन ने सभी टीमों की टेंशन बढ़ाई

बाहर हो जाए और हम सेमीफाइनल में पहुंच जाएं तो हमारी खुशी की कोई सीमा नहीं रहेंगी।

लेकिन पल्लेकेले में उनकी ये उम्मीदें टूट गई, जब इंग्लैंड ने 166 रन का लक्ष्य रोमांचक तरीके से हासिल किया। कप्तान हैरी ब्रूक ने 51 गेंद में शानदार 100 रन बनाए, जो टी20 विश्व कप इतिहास में किसी कप्तान द्वारा पहला शतक रहा। पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 58/4 पर मुश्किल में डाल दिया था, लेकिन ब्रूक की संयमित बैटिंग और अहम साझेदारियों ने मैच का रुख बदला। इससे इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली और पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ गई।

इस हार के बाद अख्तर भावुक हो गए और उन्होंने खुलकर सलमान की कप्तानी पर सवाल उठाए। वायरल वीडियो में अख्तर ने कहा कि सलमान कप्तानी के लायक नहीं है। यह हैरान करने वाला यू-टर्न था, क्योंकि इससे पहले वे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के इस फैसले का समर्थन कर चुके थे।


Gems of Shoaib Akhtar and Kudrat Ka Nizam (Saqlain Mushtaq)

Before the Start of the Game :

. Shoaib Akhtar - If England play this badly we’ll happily take the 2 points and our joy will know no bounds if India get knocked out and we make it to the semi-finals

. Saqlain… pic.twitter.com/wk4qK5q3oM— 𝑨𝑻10 (@Loyalsachfan10) February 24, 2026

पाकिस्तान की स्थिति बेहद नाजुक

बता दें कि अब पाकिस्तान की स्थिति नाजुक हो गई है। इस हार और पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच रद होने के बाद, सेमीफाइनल में पहुंचना उनके हाथ में नहीं लग रहा है। उन्हें श्रीलंका को हराना होगा और साथ ही दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। अगर न्यूजीलैंड दो मैच जीत जाता है तो पाकिस्तान सीधे बाहर हो जाएगा। वरना परिस्थितियों में नेट रन रेट भी अहम भूमिका निभा सकता है।

यह भी पढ़ें- T20 World Cup Semi Final Scenario: ग्रुप-2 से सेमीफाइनल में कौन पहुंचेगा? बारिश की उलझन ने सभी टीमों की टेंशन बढ़ाई

यह भी पढ़ें- PAK vs ENG: पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाकर हैरी ब्रूक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, रोहित-विराट अपने करियर में नहीं कर सके ऐसा   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165646