search

पंजाब: कफन में लिपटकर इंग्लैंड से लौटा बेटा, संगरूर के हुआ 32 वर्षीय सिमरनवीर का अंतिम संस्कार

cy520520 2 hour(s) ago views 819
  

इंग्लैंड से सिमरनवीर सिं का स्वदेश पहुंचा, परिवार का रो- रोकर बुरा हाल (फोटो: जागरण)



संवाद सूत्र, दिड़बा/संगरूर। गांव दियालगढ़ में इंग्लैंड से सिमरनवीर सिंह का शव गांव पहुंचा। परिवार सहित पूरे गांव ने नम आंखों से सिमरनवीर सिंह का अंतिम संस्कार गांव के श्मशानघाट में किया।

सिमरनवीर सिंह के पिता जसवीर सिंह के कंधों पर अपने बेटे का शव देखकर उस समय मौजूद हर कोई रो पड़ा। बता दें कि पिता जसबीर सिंह ने अपने इकलौते बेटे सिमरनवीर सिंह को बड़े अरमानों से नौकरी के लिए इंग्लैंड भेजा था। 2016 में यूके गए सिमरनवीर सिंह उस समय इंग्लैंड के पीआर बन चुके थे।

32 वर्ष के सिमरनवीर सिंह की अभी शादी नहीं हुई थी, लेकिन उनके पिता के मुताबिक कुछ महीनों बाद उनकी शादी होनी थी। उनकी अंतिम यात्रा में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा के अलावा स्पोर्ट्स प्रमोटर करण घुम्मन कनाडा, चमकौर सिंह, ओएसडी तपिंदर सिंह सोही, मार्केट कमेटी दिड़बा की चेयरपर्सन जसवीर कौर शेरगिल, सीनियर अकाली नेता तेजा सिंह कमालपुर, रणधीर सिंह समुरां, कोच जसपाल सिंह पाला, नगर पंचायत दिड़बा के प्रधान मनिंदर सिंह घुम्मन, किराना एसोसिएशन के प्रेसिडेंट धर्मपाल गर्ग और दूसरे सामाजिक और धार्मिक संगठनों के नेता मौजूद थे।   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163275