search

Viral Video: बेटे की चाह में 19 साल में 11 बच्चे...; अपनी ही 10 बेटियों के नाम भूल गए पिता, यूजर्स भड़के

LHC0088 6 day(s) ago views 1064
Viral Video: देश के कई हिस्सों में अभी भी किसी घर में जब तक लड़के का जन्म नहीं हो जाता है तब तक उस परिवार को अधूरा माना जाता है। कम से कम एक बेटा होना भारतीय परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा से जुड़ा होता है। दहेज प्रथा और शादी के बढ़ते खर्चों जैसी पुरानी प्रथाओं के कारण बेटियों को अभी भी कुछ लोग आर्थिक बोझ मानते हैं। हरियाणा के जींद जिले का एक हालिया मामला इस सोच को एक बार फिर सामने ला दिया है। एक कपल ने बेटे के जन्म के बाद जेंडर भेदभाव पर एक बड़ी बहस छेड़ दी है। वे पहले से ही एक या दो नहीं, बल्कि 10 बेटियों के माता-पिता थे।



कपल की लगातार 10 बार लड़किया हुई। अब जाकर 19 साल बाद 11वां बच्चा लड़का पैदा हुआ है। उन्होंने बताया कि वे इतने बच्चे एक बेटे की चाह में पैदा किए। पिता से जब एक पत्रकार ने सभी बच्चों के नाम पूछे तो वह अपनी ही लड़कियों के नाम भूल गए। उन्हें खुद पता नहीं था कि वह अपनी बेटियों का सही नाम बता रहे हैं या गलत...।





स्थानीय मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में पिता ने बताया कि उनकी सबसे बड़ी बेटी श्रीना क्लास 12 में पढ़ रही है। उसके बाद अमृता क्लास 11 में है। इस दौरान उन्होंने कई और बेटियों के नाम बताए। लेकिन वे अपनी सभी बेटियों के नाम नहीं बता पाए। इस वीडियो को देखकर लोग हैरान रह गए। यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।





जिस अस्पताल में डिलीवरी हुई उन्होंने बताया कि प्रेग्नेंसी और बच्चे का जन्म मां और नवजात दोनों के लिए हाई-रिस्क था। बच्चे के शरीर में सिर्फ 5 ग्राम खून था। डिलीवरी के बाद दोनों मेडिकल सपोर्ट पर हैं।





सोशल मीडिया ने की कपल की आलोचना





इंटरव्यू के क्लिप ऑनलाइन वायरल होने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने बच्चों और मां की सेहत को लेकर चिंता जाहिर की। कुछ ने माता-पिता की जिम्मेदारी पर सवाल उठाया,। बकि दूसरों ने इस बात पर जोर दिया कि कैसे पितृसत्तात्मक सोच बार-बार बच्चे पैदा करने का शारीरिक और भावनात्मक बोझ महिलाओं पर डालती है।




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/who-is-gst-officer-prabha-bhandari-allegedly-caught-accepting-rs-70-lakh-bribe-article-2332052.html]Prabha Bhandari: कौन हैं 70 लाख रिश्वत लेते पकड़ी गई IRS अधिकारी प्रभा भंडारी, CBI ने रंगे हाथ पकड़ा
अपडेटेड Jan 06, 2026 पर 10:04 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/a-man-married-wearing-a-wig-and-then-blackmailed-his-wife-a-shocking-case-in-greater-noida-article-2332024.html]विग पहनकर की शादी, फिर किया पत्नी को ब्लैकमेल! ग्रेटर नोएडा में हैरान करने वाला मामला
अपडेटेड Jan 06, 2026 पर 9:12 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/weather-updates-cold-wave-conditionsintensify-further-in-this-week-imd-issued-a-warning-article-2332011.html]Weather Alert: अभी और सताएगी ठंड, कोहरे की भी झेलनी होगी मार… IMD ने जारी किया अलर्ट
अपडेटेड Jan 06, 2026 पर 8:34 PM



एक यूजर ने उस आदमी का इंटरव्यू शेयर करते हुए लिखा, “एक महिला ने 10 बेटियों के बाद अपना 11वां बच्चा एक लड़का पैदा की है। सरकार को सभी 11 बच्चों को ले लेना चाहिए। ये माता-पिता साफ तौर पर उन्हें पालने के लायक नहीं हैं।“





एक अन्य ने वीडियो के साथ X पर लिखा, “हरियाणा का यह वीडियो देखिए। बिना कुछ कहे एक मिनट में समाज का कला स्याह सच हालात और सोच सामने आ जाएगी। कड़वी हकीकत है कि अभी भी समाज के बड़े हिस्से में परिवार में जब तक लड़के का जन्म नहीं होता है उसे अधूरा बता दिया जाता है।“





ये भी पढ़ें- Delhi Air Pollution: \“पहले कारण ढूंढें, फिर समाधान...\“; दिल्ली प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने CAQM को लगाई फटकार





एक तीसरे ने लिखा, “लड़का पाने की पुरुषों की जिद इतनी गहरी है कि एक महिला का शरीर ट्रायल-एंड-एरर मशीन बन जाता है। 10 बेटियां काफी नहीं थीं। आखिरकार एक बेटा आता है और अचानक समाज जाग जाता है। यह संस्कृति नहीं है। यह परंपरा नहीं है। यह असुरक्षा, हक और जिरो जवाबदेही है। बच्चों के जन्म के लिए महिलाओं को दोष देना बंद करें। उन पुरुषों से सवाल करना शुरू करें जो बेटियों को स्वीकार नहीं कर सकते।“



  



Jind, Haryana: A woman has given birth to her 11th child - a BOY, after having 10 daughters. The Govt should take away all 11 children; these parents clearly aren\“t fit to raise them. pic.twitter.com/X8fneVnJAK — Dr Ranjan (@AAPforNewIndia) January 6, 2026
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
148487

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com