search

औरंगाबाद में पुलिस टीम पर पथराव, चार पुलिसकर्मी घायल; 5 आरोपी गिरफ्तार

LHC0088 2025-12-28 16:27:41 views 676
  

पुलिस पर पत्थरबाजी के आरोपियों की गिरफ्तारी। फाइल फोटो  



जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। कासमा थाना क्षेत्र के ढोल गांव में पुलिस पर शनिवार को हुए पथराव मामले में पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। थाना की पुलिस गांव में सरकारी नली-गली निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना पर पहुंची थी। पुलिस के अनुसार थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन के माध्यम से विवाद की सूचना दी गई थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रहा था, इसी दौरान कुछ लोगों ने उग्र होकर पुलिस टीम पर पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिसमें दो एएसआई समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए।

एएसआई अरुण कुमार, इंद्रदेव कुमार समेत अन्य का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज में कराया गया है। जहां इलाज के बाद छुट्टी कर दी गई। इस मामले में कासमा थाना में कांड संख्या-148/25 के तहत प्राथमिकी की गई है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में बृजकिशोर कुमार, ललिता देवी, रिंकी देवी, गुड़िया कुमारी और पूजा कुमारी शामिल हैं।

गिरफ्तार सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बताया गया कि गिरफ्तारी के भय से गांव के अधिकांश लोग फरार हो गए है। घटना के बाद गांव में शांति बनी हुई है, जबकि पुलिस गांव में स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138