search

जमुई रेल हादसे के बाद 14 ट्रेनों का रूट बदला, भागलपुर-किऊल रेलखंड पर बढ़ा दबाव

Chikheang 2025-12-28 16:27:38 views 448
  

यात्री असमंजस की स्थिति में दिखे। फाइल फोटो



संवाद सूत्र, जमालपुर (मुंगेर)। पटना-हावड़ा रेलखंड स्थित टेलवा बाजार हाल्ट के पास मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से किऊल-भागलपुर रेलखंड पर ट्रेनों का दबाव अचानक बढ़ गया है। हादसे के बाद सुरक्षा और मरम्मत कार्य को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने 14 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसके तहत अप और डाउन मार्ग की लगभग एक दर्जन ट्रेनें भागलपुर-जमालपुर- किऊल होकर चलाई जा रही हैं। इससे इस रेलखंड पर सामान्य से अधिक ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो गई है। रूट बदलने का सीधा असर जमालपुर जंक्शन सहित आसपास के स्टेशनों पर देखने को मिला।

अतिरिक्त ट्रेनों के कारण प्लेटफार्मों पर भीड़ बढ़ गई। कई ट्रेनें निर्धारित समय से विलंब से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर लंबी दूरी की ट्रेनों में सफर करने वाले यात्री असमंजस की स्थिति में दिखे। कुछ यात्रियों ने बताया कि अचानक मार्ग परिवर्तन की जानकारी उन्हें स्टेशन पहुंचने के बाद मिली, जिससे आगे की यात्रा की योजना प्रभावित हुई।

  

रेलवे के अनुसार, बेलवा बाजार हाल्ट के पास हादसे में मालगाड़ी के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए थे। इस कारण मुख्य लाइन बाधित हो गई और परिचालन को सुरक्षित रखने के लिए ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से भेजना पड़ा। मरम्मत और ट्रैक बहाली का कार्य तेजी से किया जा रहा है, लेकिन इसमें समय लगने की संभावना जताई जा रही है।
रेलवे पर बढ़ा दबाव

जमालपुर रेलखंड पर पहले से ही नियमित ट्रेनों का दबाव रहता है। ऐसे में अतिरिक्त ट्रेनों के परिचालन से सिग्नल और परिचालन व्यवस्था पर भी असर पड़ा है। रेलवे कर्मचारियों को अतिरिक्त सतर्कता के साथ ड्यूटी करनी पड़ रही है।

वहीं, कुछ स्थानीय ट्रेनों के समय में भी आंशिक बदलाव देखा गया, जिससे दैनिक यात्रियों को भी असुविधा हुई। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य ले लें।

सूत्रों ने बताया कि यदि ट्रैक बहाली का कार्य समय पर पूरा नहीं हुआ, तो सोमवार को भी कुछ ट्रेनें बदले हुए मार्ग से गुजर सकती हैं। ऐसे में आने वाले एक-दो दिनों तक किऊल -भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर ट्रेनों का दबाव बने रहने की संभावना है।
अप मार्ग में गुजरने वाली ट्रेनें

  • 13005 - हावड़ा अमृतसर मेल
  • 13185 - सियालदह जयनगर गंगासागर एक्सप्रेस
  • 15027 - संबलपुर गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस
  • 13135 - कोलकाता जयनगर वीकली एक्सप्रेस
  • 13165 -कोलकाता सीतामढ़ी सीतामढ़ी एक्सप्रेस
  • 13019 - हावड़ा काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस
  • 13029 - हावड़ा मोकामा एक्सप्रेस

डाउन में जाने वाली ट्रेनें

  • 12306- नई दिल्ली हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस
  • 22214 - पटना शालीमार दुरंतो एक्सप्रेस
  • 13006 - अमृतसर हावड़ा मेल
  • 12334 - प्रयागराज हावड़ा विभूति एक्सप्रेस
  • 12352- राजेंद्र नगर हावड़ा सुपरफास्ट
  • 12370 - देहरादून हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस
  • 13185 - जयनगर सियालदह गंगासागर एक्सप्रेस
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953