search

कुरुक्षेत्र: अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत, नहीं हुई शिनाख्त

deltin33 2025-12-20 05:06:15 views 1255
  

कुरुक्षेत्र: अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत। सांकेतिक फोटो



जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। पिपली में वीटा बूथ के पास शुक्रवार सुबह एक अज्ञात शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करवाने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नही हो सकी। पुलिस ने शव को एलएनजेपी अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस की प्राथमिक जांच में लग रहा है कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मृतक की मौत हुई है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी की फुटेज खंगाली ताकि टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में कुछ पता चल सके, लेकिन कोहरे के कारण सीसीटीवी में कुछ नहीं दिखाई दिया।

थाना सदर थानेसर से जांच अधिकारी एएसआइ सुधीर ने बताया कि मृतक के सिर पर चोट और शरीर पर घसीट के निशान हैं, जिससे ये लग रहा है कि उसकी मौत किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई है। उन्होंने बताया कि 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131