search

भोपाल के नवोदय विद्यालय से भागे दो छात्र एक हफ्ते बाद उज्जैन से बरामद, पुलिस को ऐसे मिला सुराग

Chikheang 2025-12-20 21:08:40 views 1236
  

लापता छात्र सुरक्षित बरामद (प्रतीकात्मक चित्र)



डिजिटल डेस्क, भोपाल। राजधानी भोपाल के रातीबड़ क्षेत्र स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय से आधी रात को फरार हुए नौवीं कक्षा के दोनों छात्र एक सप्ताह बाद उज्जैन में सुरक्षित बरामद कर लिए गए। पुलिस को उनका सुराग तब मिला, जब छात्रों ने नया मोबाइल खरीदकर अपना सोशल मीडिया अकाउंट दोबारा लॉगिन किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
नए मोबाइल से मिली लोकेशन

विद्यालय से भागने के बाद दोनों छात्र अलग-अलग स्थानों पर भटकते रहे और अंततः उज्जैन पहुंच गए। शुक्रवार को नया मोबाइल लेने के बाद जैसे ही उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट एक्टिव किया, साइबर निगरानी के जरिए उनकी लोकेशन ट्रेस हो गई। इसी तकनीकी इनपुट के आधार पर रातीबड़ पुलिस ने उज्जैन पुलिस से समन्वय कर रात करीब नौ बजे दोनों छात्रों को सुरक्षित बरामद कर लिया।
सिगरेट पीने पर डांट के बाद भागे थे छात्र

रातीबड़ थाना प्रभारी रासबिहारी शर्मा ने बताया कि दोनों छात्र 16 वर्षीय अंकित गुर्जर और धीरज गुर्जर हैं, जो बैरसिया क्षेत्र के रहने वाले हैं। अंकित कढ़ैया गांव का निवासी है, जबकि धीरज का परिवार बालाचोन में रहता है। दोनों किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं और छठवीं कक्षा से नवोदय आवासीय विद्यालय में अध्ययनरत हैं।

उन्होंने बताया कि 12 दिसंबर को स्कूल शिक्षकों ने दोनों छात्रों को परिसर में सिगरेट पीते हुए देख लिया था। इस पर उन्हें फटकार लगाई गई और अभिभावकों को बुलाने की बात कही गई। इसी से आहत होकर दोनों छात्र रात करीब एक बजे, जब हॉस्टल में सभी छात्र सो चुके थे, तब परिसर से निकलकर फरार हो गए।
गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद शुरू हुई तलाश

घटना के अगले दिन विद्यालय प्रबंधन की ओर से रातीबड़ थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस लगातार दोनों छात्रों की तलाश में जुटी रही। आखिरकार सोशल मीडिया लॉगिन से मिले सुराग ने पुलिस को सफलता दिला दी। इसके बाद पुलिस दोनों छात्रों को भोपाल लेकर आई।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244