search

पूर्वांचल का सबसे बड़ा उपकेंद्र कहां बन रहा है? ग्रामीणों से ली जाएगी 126 एकड़ जमीन

LHC0088 2025-12-20 21:08:36 views 1105
  



जागरण संवाददाता, सोनभद्र। सोनांचल में छह हजार मेगावाट की क्षमता वाला पूर्वांचल का सबसे बड़ा विद्युत पारेषण उपकेंद्र बनेगा। पावर ग्रिड कारपोरेशन आफ इंडिया लिमिटेड (पीजीसीआइ) की ओर से सदर तहसील के रामपुर व बहेरा गांव में जमीन चिन्हित की गई है। यहां 1500-1500 एमवीए के चार ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इतनी क्षमता का यह पूर्वांचल का पहला पुलिंग स्टेशन होगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसे प्रयागराज राबर्ट्सगंज और गया- वाराणसी - राबर्ट्सगंज पारेषण की लाइनों से जोड़ा जाएगा। यह सब स्टेशन 126 एकड़ जमीन में बनेगा। हालांकि इतनी ही क्षमता का एक पुलिस सब स्टेशन प्रयागराज में भी निर्माणाधीन है।

पावर ग्रिड कारपोरेशन निगम लिमिटेड इंडिया के प्रबंधक सत्यव्रत दूबे ने बताते हैं कि इसके लिए 208 ग्रामीणों की जमीन चिह्नित की गई है, जिन्हें सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा दिया जाएगा। पीजीसीआइएल और जिला प्रशासन ने जमीन को अधिग्रहित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सब स्टेशन निर्माण के लिए अभी ग्रिड प्रोसेसिंग यूनिट से अनुमति लेना बाकी है। उसकी अनुमति मिलने के बाद निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।

ग्रामीणों से जमीन लेकर प्लांट स्थापित करने वाली कंपनी को दिया जाएगा। फिर कंपनी उस पर कार्य करेगी। इसको लेकर प्रशासन स्तर पर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह के निर्देश पर एसडीएम सदर ने जमीन का सर्वे करना शुरू करा दिया है। ग्रामीणों से सहमति लेकर जमीन चार गुना मुआवजा देकर ली जाएगी।

प्रशासन ने शुरू की जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया :
सदर तहसील के रामपुर व बहेरा गांव में पावर सब स्टेशन के निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। करीब 208 ग्रामीणों की जमीन इस निर्माण के लिए अधिग्रहित की जानी है। खास यह है कि किसी का भवन अधिग्रहित नहीं किया जाएगा। सिर्फ खाली जमीन ही ली जाएगी। इसको लेकर तहसील स्तर के अधिकारी कई बार गांवों में सार्वजनिक रूप से शिविर भी लगा चुके हैं।

और सुचारू हो जाएगी विद्युत आपूर्ति, उपकेंद्रों का घटेगा लोड :

विकास के क्रम में नित नए संस्थान, प्रतिष्ठान, कंपनियां, शोरूम, कार्यालय आदि बढ़ते जा रहे हैं। साथ ही आबादी व आवासों की संख्या भी भी बढ़ रही है। ऐसे में यहां पर बिजली कनेक्शन की भी जरूरत पड़ेगी।इसे ध्यान में रखकर उपकेंद्र भी बढ़ाए जा रहे हैं। ताकि भविष्य में बिजली को लेकर कोई समस्या न हो। अब इस उपकेंद्र के बनने से अन्य विद्युत उपकेंद्रों का लोड घटेगा। साथ ही विद्युत भी और सुचारू हो जाएगी।

पावर ग्रिड छह हजार मेगावाट का पुलिंग सब स्टेशन का निर्माण रामपुर व बहेरा गांव में 126 एकड़ में कराएगा। इसके लिए 208 ग्रामीणों की जमीन अधिग्रहित होगी। इसकी प्रक्रिया चल रही है। ग्रिड प्रोसेसिंग यूनिट से अनुमति के बाद निर्माण शुरू होगा और तीन वर्ष में पूर्ण कर लिया जाएगा। - विनीत कुमार, महाप्रबंधक, पावर ग्रिड कारपोरेशन निगम लिमिटेड इंडिया।

एक नजर में --
126 -- एकड में सदर तहसील में बनेगा पुलिंग सब स्टेशन।
6000-- मेगावाट के सब स्टेशन रामपुर व बहेरा गांव में होगा निर्माण।
1500-- एमवी के चार ट्रांसफार्मर सब स्टेशन में लगाए जाएंगे।
208-- ग्रामीणों की दोनों गांवों में अधिग्रहण के लिए जमीन चिह्नित।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138