search

IND U19 vs PAK U19 Live Streaming: फाइनल में पाकिस्‍तान को परास्‍त करने उतरेगा भारत, नोट करें महामुकाबले का पता

deltin33 2025-12-20 14:14:08 views 698
  

जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगा भारत।  



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एसीसी मेंस अंडर-19 एशिया कप 2025 के फाइनल में भारतीय अंडर 19 क्रिकेट टीम का सामना पाकिस्‍तान अंडर 19 क्रिकेट टीम से होगा। टूर्नामेंट में भारतीय टीम का जीत का सिलसिला जारी है। आयुष म्हात्रे की कप्‍तानी वाली युवा टीम ने अब तक कोई मैच नहीं गंवाया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
भारत का प्रदर्शन

पहले मैच में भारत ने यूएई को 234 रन से हराया। इसके बाद टीम इंडिया ने पाकिस्‍तान को 90 रन से धूल चटाई। ग्रुप स्‍टेज के अपने अंतिम मैच में टीम इंडिया ने मलेशिया को 315 रन से शिकस्‍त दी थी। इसके बाद शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराकर फाइनल का टिकट कटाया था। निर्णायक मैच में भारत की टक्‍कर पाकिस्‍तान से होने जा रही है। ऐसे में आइए जानते हैं कि यह मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा।

लाइव स्‍ट्रीमिंग डिटेल

भारत अंडर-19 और पाकिस्‍तान अंडर-19 टीम के बीच एशिया कप का फाइनल मुकाबला कब खेला जाएगा?

भारत अंडर-19 और पाकिस्‍तान अंडर-19 टीम के बीच एशिया कप का फाइनल मुकाबला रविवार, 21 दिसंबर को खेला जाएगा।
भारत अंडर-19 और पाकिस्‍तान अंडर-19 टीम के बीच एशिया कप का फाइनल मुकाबला कहां खेला जाएगा?

भारत अंडर-19 और पाकिस्‍तान अंडर-19 टीम के बीच एशिया कप का फाइनल मुकाबला दुबई के आईसीसी अकादमी ग्राउंड में खेला जाएगा।
भारत अंडर-19 और पाकिस्‍तान अंडर-19 टीम के बीच एशिया कप का फाइनल मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?

भारत अंडर-19 और पाकिस्‍तान अंडर-19 टीम के बीच एशिया कप का फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस 10 बजे होगा।
भारत अंडर-19 और पाकिस्‍तान अंडर-19 टीम के बीच एशिया कप के फाइनल मुकाबले को टीवी पर कैसे देख सकते हैं?

भारत अंडर-19 और पाकिस्‍तान अंडर-19 टीम के बीच एशिया कप के फाइनल मुकाबले को सोनी स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
भारत अंडर-19 और पाकिस्‍तान अंडर-19 टीम के बीच एशिया कप के फाइनल मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?

भारत अंडर-19 और पाकिस्‍तान अंडर-19 टीम के बीच एशिया कप के फाइनल मुकाबले को सोनी लिव एप पर देख सकते हैं।
भारत U19 टीम

आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह, युवराज गोहिल, उधव मोहन, नमन पुष्पक, हरवंश पंगालिया।
पाकिस्‍तान U19 टीम

अली रजा, मोमिन कमर, फरहान यूसुफ (कप्‍तान), उस्मान खान, अब्दुल सुभान, अहमद हुसैन, अली हसन बलूच, डेनियल अली खान, हमजा जहूर, हुजैफा अहसन, मोहम्मद हुजैफा, मोहम्मद सय्याम, मोहम्मद शायान, नकाब शफीक, समीर मिन्हास।

यह भी पढ़ें- IND U19 vs PAK U19: वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड तोड़ने वाले Sameer Minhas भी हुए फेल, भारत ने ली राहत की सांस

यह भी पढ़ें- IND U19 vs PAK U19: वैभव सूर्यवंशी पाकिस्तान के खिलाफ हुए फेल, नहीं छू पाए दहाई का आंकड़ा
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521