search

Gumla Crime news: भैसूर ने दोस्तों के साथ मिल महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने पांच को दबोचा

deltin33 2025-11-13 23:07:32 views 1188
  

महिला संग दुष्कर्म के बाद पुलिस ने छापेमारी कर पांच आरोपितों को पकड़ लिया है।  



संवाद सूत्र, घाघरा (गुमला)। घाघरा थाना क्षेत्र के एक गांव से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। गांव में एक भैसूर ने अपनी भावज के साथ चार दोस्तों संग सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना 11 नवंबर की रात की बताई जा रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जानकारी के अनुसार, पीड़िता का पति करीब 20-25 दिन पूर्व अपनी चचेरी भाभी के साथ घर छोड़कर कहीं चला गया था। इससे नाराज और बदले की भावना से भैसूर ने अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर घिनौनी वारदात अंजाम दिया।
शराब पीने के बहाने महिला के घर पहुंचे थे आरोपी

बताया गया कि आरोपी 11 नवंबर की रात शराब पीने के बहाने महिला के घर पहुंचे। शराब पीने के बाद पांचों ने मिलकर महिला के साथ बारी- बारी से दुष्कर्म किया। घटना के बाद डरी-सहमी पीड़िता ने किसी तरह अपने मायके पहुंचकर परिजनों को पूरी जानकारी दी।

इसके बाद परिवार वालों ने तुरंत घाघरा थाना को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुनीत मिंज ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छापेमारी शुरू की।

थाना प्रभारी पुनीत मिंज ने बताया कि पांचों आरोपियों को पकड़ लिया गया है। उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत घृणित और हैवानियत भरी घटना है, जिसमें दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
किशोरी को अज्ञात व्यक्ति ने चाकू मारकर किया घायल

गढ़वा : गढ़वा थाना अंतर्गत शहर के बालिका उच्च विद्यालय के पीछे वाली गली में बुधवार की देर शाम 17 वर्षीया किशोरी को अज्ञात व्यक्ति ने चाकू मार कर जख्मी कर दिया। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रूपा कुमारी ने अपने घर से कुछ दूरी पर किराना दुकान से कुछ सामान लेने गई थी। वहां से सामान खरीद कर वापस अपने घर लौटने के क्रम में अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से उसके हाथ में वार कर जख्मी कर दिया।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
469884