LHC0088 • 2025-12-19 22:37:19 • views 980
2025 में रिटायर हुए कर्मचारियों को भी मिलेगा 8वें वेतन का लाभ, एक साथ आएंगे लाखों रुपये; लेकिन कैसे?
नई दिल्ली। 2025 कुछ ही दिनों में खत्म हो जाएगा। इस साल के खत्म होते ही 2026 का आगाज हो जाएगा। नए साल से कई चीजें बदलेगी। इन बदलाव का असर हम सभी पर होगा। सरकारी कर्मचारियों के लिए नया साल अलग होगा। अलग इसलिए कि 7वां वेतन आयोग दिसंबर 2025 के साथ ही खत्म हो जाएगा।ऐसे में नए साल से डीए में होने वाली बढ़ोतरी किस आयोग के तहत की जाएगी। क्योंकि अभी 8वें वेतन आयोग पर काम चल रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
8th Pay Commission को लागू होने में 2 से 3 साल तक का समय लग जाएगा। इसके लागू होते ही सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा होगा। लेकिन एक सवाल है कि क्या जो कर्मचारी 2025 में रिटायर हो चुके हैं या फिर अगले कुछ दिनों में रिटायर हो जाएंगे क्या उन्हें 8वें वेतन आयोग का लाभ मिलेगा? आइए जानते हैं।
2025 में रिटायर हुए तो कैसे मिलेगा 8वें वेतन आयोग का लाभ?
नवंबर 2025 में, वित्त मंत्रालय ने 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को अपनी रिपोर्ट जमा करने के लिए 18 महीने का समय दिया। इसका मतलब है कि सिफारिशें 2027 के मध्य तक तैयार होने की संभावना है।
जो भी सरकारी कर्मचारी 2025 में रिटायर हो चुके हैं या फिर रिटायर होंगे उन्हें भी 8वें वेतन आयोग का लाभ मिलेगा। लेकिन यह लाभ उन्हें पेंशन के रूप में मिलेगा। दरअसल, 8वें वेतन के तहत केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी और पेंशनर्स की पेंशन दोनों में बढ़ोतरी होगी। ऐसे में अगर आप इस साल रिटायर हो चुके हैं तो 8वां वेतन आयोग लागू होने के बाद आपकी पेंशन बढ़ जाएगी।
इतना ही नहीं भले ही 8वां वेतन आयोग 2028 से लागू हो। लेकिन 2026 से और लागू होने के बीच की जो अवधि है उसका एरियर भी मिलेगा। यानी अगर आप 2025 में रिटायर होते हैं और 2028 में 8वां वेतन आयोग लागू होता है तो 3 साल का एरियर आपके खाते में आएगा।
पिछले पे कमीशन के ट्रेंड्स के आधार पर, बकाया आमतौर पर पिछले कमीशन के खत्म होने के अगले दिन से शुरू होता है, भले ही असल सैलरी का पेमेंट बाद में हो। इसलिए जिस अनुपात में आपकी पेंशन बढ़ेगी उसी अनुपात में आपको एरियर मिलेगा। और सरकार सीधे आपके खाते में एरियर का पैसा भेजेगी।
क्या 8वें वेतन आयोग से प्राइवेट कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी?
वेतन आयोग केंद्रीय कर्मचारियों के लिए हैं। इससे प्राइवेट कर्मचारियों का कोई लेना-देना नहीं है। यानी इससे प्राइवेट कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा नहीं होगा। प्राइवेट कर्मचारियों की सैलरी का निर्धारण वह संस्था करती है जहां वे काम करते हैं।
यह भी पढ़ें- 15 साल तक कर ली प्राइवेट नौकरी तो इतनी मिलेगी पेंशन, EPFO का कैलकुलेशन समझें |
|