search

नॉर्थ कैरोलिना प्लेन क्रैश में NASCAR ड्राइवर ग्रेग बिफल ने गंवाई जान, पत्नी और बच्चों की भी मौत

Chikheang 2025-12-19 22:37:17 views 1240
  

नॉर्थ कैरोलिना विमान हादसे में ग्रेग बिफल की मौत (फोटो-रॉयटर्स)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना प्लेन क्रैश में 7 लोगों की मौत की खबर सामने आई थी। इस दर्दनाक हादसे में जिन लोगों की मौत हुई, उनमें NASCAR ड्राइवर ग्रेग बिफल का नाम सामने आया है।

नॉर्थ कैरोलिना में एक बिजनेस जेट उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही क्रैश हो गया। इस हादसे में ग्रेग बिफेल के साथ उनकी पत्नी क्रिस्टिना की भी मौत हो गई. इस जेट में बिफेल के साथ उनके दोनों बच्चे राइडर, जिसकी उम्र पांच साल थी और इमा, जिसकी उम्र 14 साल थी, इन दोनों की भी मौत हो गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस हादसे में मारे गए बाकी लोगों के बारे में भी जानकारी सामने आई है। इस प्लेन क्रैश में डेनिस डटन नाम के शख्स और उनके बेटे जैक की भी मौत हो गई। इस हादसे में मरने वाले सात लोगों में क्रेग वाड्सवर्थ का नाम का शख्स भी शामिल है।
ग्रेग बिफेल की मौत ने दिया झटका

ग्रेग बिफेल की मौत से उनके परिवार वालों को झटका लगा है। फैमिली ने स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा कि ये सभी लोग हमारे लिए सबकुछ थे और इनके जाने से हमारे जीवन में खालीपन आ गया है।

ग्रेग बिफेल ने NASCAR के तीनों सर्किट में 50 से ज्यादा रेस जीोतीं। इनमें 19 ऐसी रेस थीं, जो कप सीरीज लेवल की थीं। बिफेल ने साल 2000 में ट्रक सीरीज चैंपियनशिप भी जीती थी।
NASCAR ने कहा- \“सबसे बुरी खबर\“

ग्रेग बिफेल जिस ऑर्गेनाइजेशन से जुड़े थे, इसका नाम NASCAR है। ग्रेग बिफेल के निधन पर ऑर्गेनाइजेशन की तरफ से कहा गया कि ग्रेग एक चैंपियन ड्राइवर से कहीं ज्यादा थे। वह NASCAR के एक खास सदस्य थे। वह एक जुझारू प्रतियोगी और कई लोगों के मित्र थे। NASCAR ने ग्रेग बिफल की मौत की घटना को सबसे बुरी खबर बताया।

यह भी पढ़ें- वॉशिंगटन डीसी विमान हादसे में 67 लोगों की हुई थी मौत, अमेरिकी सरकार ने मानी गलती

यह भी पढ़ें- क्रिसमस ईव पर ट्रंप की बड़ी सौगात, अमेरिका में संघीय कर्मचारियों के लिए छुट्टी का एलान
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953