cy520520 • 2025-12-18 11:36:44 • views 624
सांकेतिक तस्वीर
जेएनएन, जबलपुर। सीबीआई की टीम ने दो बड़ी कार्रवाई की हैं। जबलपुर में बुधवार को जहां सेंट्रल जीएसटी के दो अफसरों को चार लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया, वहीं कटनी में सेंट्रल कमांड के अधिकारी से ट्रेन में यात्रा के दौरान पांच लाख रुपये बरामद किए हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
दोनों मामलों की पूछताछ कर अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। दरअसल, सीजीएसटी के अधीक्षक मुकेश बर्मन और इंस्पेक्टर सचिन खरे होटल व्यवसायी विवेक त्रिपाठी से कथित टैक्स चोरी के मामले को निपटाने के नाम पर 10 लाख रुपये रिश्वत मांगी थी।
बातचीत के बाद चार लाख रुपये में डील तय हुई, लेकिन अफसरों ने सीधे रुपये लेने से इन्कार किया। होटल व्यवसायी का सीए हर्षित कुमार रिश्वत की रकम लेकर गौरीघाट रोड स्थित माल पहुंचा, सीबीआई टीम ने वहां इंस्पेक्टर खरे को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया।
अधीक्षक मुकेश बर्मन को आस्था नगर स्थित उसके दफ्तार से दबोच लिया। उसने सचिन को रिश्वत की रकम लेकर दफ्तार आने को कहा था। होटल व्यवसायी का आरोप है कि सभी लेनदेन ठीक होने के बावजूद अफसरों ने जबरन टैक्स चोरी का प्रकरण बनाया था।
ट्रेन में छापा, एमईएस के अधिकारी से पांच लाख बरामदसीबीआइ टीम ने मिलिट्री इंजीनिय¨रग सर्विसेज (एमईएस) के अधिकारी से पांच लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। जबलपुर में निरीक्षण के बाद वह ट्रेन से लखनऊ लौट रहे थे, तभी कटनी रेलवे स्टेशन में सीबीआइ की टीम उनके पास पहुंची और सामान की जांच की।
कैश मिलने पर अधिकारी को जबलपुर ले आई। पकड़ी गई रकम को भ्रष्टाचार से जोड़कर जांच की जा रही है। बुधवार को एमईएस जबलपुर के कई अफसरों को सीबीआई कार्यालय बुलाकर उनके बयान दर्ज किए गए।
यह भी पढ़ें- MP News: छिंदवाड़ा जिले के अस्पताल में शौचालय के कमोड में नवजात को फेंका, फ्लश चलाने से गई जान |
|