search

राम धुन के बीच गमगीन माहौल में निकली डॉ. रामविलास दास वेदांती की अंतिम यात्रा, आज दी जाएगी जल समाधि

Chikheang 2025-12-16 22:07:01 views 579
  

राम धुन के बीच गमगीन माहौल में निकली डॉ. रामविलास दास वेदांती की अंतिम यात्रा।



संवाद सूत्र, अयोध्या। मंदिर आंदोलन के शीर्ष नायकों में शुमार रहे डॉ. रामविलासदास वेदांती का साकेतवास हो गया। डॉ. वेदांती इन दिनों प्रवचन के सिलसिले में मध्य प्रदेश के रीवां शहर में थे और रविवार को सांस लेने में दिक्कत की शिकायत पर उन्हें एक प्रतिष्ठित नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। वहीं उन्होंने इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। जिसके बाद पार्थिव शरीर अयोध्या लाया गया।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

राम धुन के बीच गमगीन माहौल में डॉक्टर रामविलास दास वेदांती की अंतिम यात्रा निकाली गई। अंतिम यात्रा हिंदू धाम आवास से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण पर निकली। यात्रा जानकी महल से गुजरते हुए मुख्य मार्ग पर पहुंची। राम पथ पर राम मंदिर के सामने रामलला का दर्शन कराया गया। इसके बाद हनुमंत लला के भी दर्शन कराए गए।

पूरे नगर में \“जय श्रीराम\“ के उद्घोष के साथ शोक का वातावरण रहा। अंतिम यात्रा सरयू तट स्थित संत तुलसीदास घाट पहुँची। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच डॉक्टर वेदांती को जल समाधि दी गई। संत, महंत, श्रद्धालु और अनुयायी नम आंखों से अंतिम विदाई में शामिल हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अनेक वीवीआईपी और संतों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

वासुदेवघाट स्थित हिंदू धाम में सोमवार की रात से लेकर मंगलवार की सुबह तक अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा गया था और पूर्वाह्न साधु परंपरा के अनुरूप शोभायात्रा के साथ उनके पार्थिव शरीर को सरयू तट पर ले जाया जा रहा। सरयू में उन्हें जलसमाधि दी जाएगी।

डॉ. वेदांती की अंतिम यात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए। उनके निधन की सूचना मिलते ही रामनगरी शोकाकुल हो उठी। जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामदिनेशाचार्य, शीर्ष पीठ रामवल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमारदास, पूर्व सांसद लल्लू सिंह, महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, पूर्व महापौर रिषिकेश उपाध्याय, विधायक वेदप्रकाश गुप्त, रामचंद्र यादव,डॉ. अमित सिंह चौहान, अभय सिंह, चंद्रभानु पासवान, गोसाईंगंज से विधायक रहे इंद्रप्रताप तिवारी खब्बू आदि रहे।

वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह, हनुमानगढ़ी के सरपंच महंत रामकुमारदास, राजगोपाल मंदिर के अधिकारी डॉ. शरद शुक्ल, भाजपा नेता शक्ति सिंह, बड़ी देवकाली मंदिर के महंत सुनील पाठक, हनुमानगढ़ी के मुख्य पुजारी रमेशदास, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल, भाजपा नेता एवं अधिवक्ता राजीव शुक्ल, दिनेश जायसवाल आदि प्रमुख रहे और उनके साकेतवास को अयोध्या की अपूर्णीय क्षति बताया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, मंत्री कुसुम आर्या, प्रयागराज के प्रतिष्ठित समाजसेवी कमलाशंकर शुक्ल, दिल्ली के अनिल शुक्ल, बहराइच के रवि अग्रवाल, रींवा के वीरेंद्र पयासी आदि ने उनके निधन को हिंदुत्व के प्रखर पुरोधा का प्रयाण बताया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953