search

फिरोजाबाद की बदनाम गली में 42 में से सात मकान क्यों कर दिए गए सील? 20 पर लगा दिया ताला

LHC0088 2025-12-16 22:06:59 views 1234
  



जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। फरवरी 2015 में युवती को बंधक बनाकर जबरन धंधा कराने की शिकायत पर पुलिस प्रशासनिक टीम ने बदनाम गली को बंद करा दिया था। साथ ही सात मकानों पर सील लगाई थी।

तब से अब तक 20 परिवार अपने मकानों में ताला लटकाकर मुंबई स्थानांतरित हो गए। एसआइआर सर्वे के दौरान गली से 200 से अधिक वोटर लापता हैं। इसके अलावा आसपास के लोगों ने गली का नाम बदलने की मांग की है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बिहार के नौरंगा खगरिया निवासी एक युवती चार साल से शहर की बदनाम गली में कैद थी। उससे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। फरवरी 2015 में इसकी शिकायत जब पुलिस प्रशासनिक तक पहुंची। इसके बाद टीम ने छापा मारकर युवती को बरामद कर गली को बंद करा दिया था। इसके बाद धीरे-धीरे यहां से लाग पलायन करने लगे।

पूरी गली में 42 मकान हैं। जिनमें से पुलिस ने सात मकानों को सील कर दिया था। जबकि 20 ऐसे मकान हैं जिन पर ताले लटके हुए हैं। इन मकान में रहने वाले परिवार यहां से मुंबई जाकर रहने लगे हैं। अन्य 15 मकानों में लोग निवास कर रहे हैं। इनमें कुछ तो किराएदार हैं, जबकि कुछ रिश्तेदार हैं।

इसके अलावा जब से बदनाम गली में एसआइआर प्रक्रिया के लिए सर्वे शुरु हुआ है तभी से आसपास के लोगों ने गली का नाम बदलने की मांग शुरु कर दी है। शनिवार को सदर तहसीलदार भी मुआयना करने के लिए यहां पहुंचे थे। लोगों ने उनसे भी इस गली का नाम बदलवाने की बात कही।


इस गली के कारण आसपास के लोगों की भी बदनामी का सामना करना पड़ता है। गली के बंद होने के बाद भी यहां से गुजरने पर शर्मसार होना पड़ता है। गली का नाम बदलना चाहिए।

-प्रताप चौधरी, आगरा गेट

गली का नाम बदलने के लिए आसपास के लोग चर्चा कर रहे हैं। परिवर्तन के बाद इस गली को क्या नाम मिलेगा। इसकी भी वार्त कर रहे हैं। बदनामी का असर बच्चों पर भी पड़ रहा है।

-विवेक कौशल, बस स्टैंड

दस वर्ष बीतने के बाद भी इस गली से बदनामी का दाग नहीं मिट सका है। अधिकारियों से मिलकर गली का नाम बदलने को मांगपत्र सौंपा जाएगा। जिससे यहां के लोगों बदनामी से निजात मिल सके।  

किशोर कुमार, आगरा गेट

बस स्टैंड इलाके से गली का बदनामी मिटाने के लिए वृद्धों द्वारा की गई गली का नाम बदलने की मांग काफी सराहनीय है। इससे गली और आसपास रहने वाले लोगों को गली की बदनामी से छुटकारा मिलेगा।

-सागर उपाध्याय, आगरा गेट

like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138