search

कटिहार में 50 प्रत्याशी NOTA से भी हारे, कदवा में सबसे अधिक पड़े नोटा वोट

LHC0088 2025-11-16 11:07:03 views 927
  

कटिहार में NOTA से भी पिछड़े 50 उम्मीदवार



प्रदीप गुप्ता, कटिहार। कटिहार जिले की सातों विधानसभा सीटों पर मुकाबला भले ही उम्मीदवारों के बीच रहा हो, लेकिन नोटा ने भी इस बार चुनावी मैदान में मजबूत उपस्थिति दर्ज की है।

जिले में कुल 87 प्रत्याशियों में से 50 प्रत्याशियों को नोटा से भी कम वोट मिले, जिससे उनकी जमीनी पकड़ पर सवाल खड़े हो गए हैं। सबसे अधिक कदवा और बलरामपुर विधानसभा में 11-11 प्रत्याशी, जबकि बरारी और प्राणपुर में 9-9 प्रत्याशी नोटा से भी पीछे रहे। कटिहार में पांच, कोढ़ा में चार और मनिहारी में एक प्रत्याशी नोटा को भी नहीं पछाड़ सके। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
22 हजार से अधिक मतदाताओं ने किसी को नहीं चुना

जिले के 20 लाख 79 हजार 464 मतदाताओं में लगभग 11 प्रतिशत ने किसी भी प्रत्याशी को वोट नहीं दिया। कुल 22,319 मतदाताओं ने नोटा दबाकर अपनी नाराजगी या असंतोष प्रकट किया।

सबसे अधिक बलरामपुर में 3185 वोट नोटा के खाते में गए। मतगणना में विधानसभा में प्रत्याशी के मुकाबले नोटा की स्थिति में प्राणपुर व कोढ़ा चौथे स्थान, कदवा व बरारी में पांचवां स्थान, कटिहार व मनिहारी में छठा स्थान तथा बलरामपुर में सातवां स्थान रहा है।
नोटा वोट में बढ़ोतरी

पिछले चुनाव की तुलना में इस बार नोटा के वोट में 919 मत की वृद्धि दर्ज की गई। वर्ष 2020 में 21,403 वोट पड़े थे, जबकि इस बार 22,319 वोट दर्ज हुए। सात में से पांच विधानसभा क्षेत्रों में नोटा का प्रयोग बढ़ा, जबकि दो में कमी आई।
विधानसभावार नोटा वोट

    क्र. विधानसभा का नाम 2020 2025
   
   
   1.
   कटिहार
   787
   2853
   
   
   2.
   प्राणपुर
   3168
   3313
   
   
   3.
   कदवा
   1405
   3818
   
   
   4.
   बरारी
   3652
   3047
   
   
   5.
   कोढ़ा
   3764
   3162
   
   
   6.
   मनिहारी
   2341
   3456
   
   
   7.
   बलरामपुर
   5159
   3185
   
नोटा से हारे प्रत्याशियों की संख्या

    विधानसभा संख्या
   
   
   बरारी
   09
   
   
   मनिहारी
   01
   
   
   कदवा
   11
   
   
   कोढ़ा
   04
   
   
   प्राणपुर
   09
   
   
   कटिहार
   05
   
   
   बलरामपुर
   11
  
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
143086

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com