search

पैरा तीरंदाज शीतल देवी ने रचा इतिहास, भारत की सक्षम टीम में जगह बनाने वाली बनीं पहली दिव्यांग एथलीट

deltin33 2025-11-7 04:37:54 views 1262
  

तीरंदाज शीतल देवी। फाइल फोटो



नई दिल्ली, प्रेट्र। पैरा तीरंदाज शीतल देवी जेद्दा में होने वाले आगामी एशिया कप स्टेज 3 के लिए देश की जूनियर टीम में जगह बनाकर इतिहास रच दिया है। वह सक्षम राष्ट्रीय टीम के लिए चयनित होने वाली पहली भारतीय पैरा एथलीट बन गई हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर की दिव्यांग 18 वर्षीया तीरंदाज कंपाउंड महिला वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह टूर्नामेंट भारतीय तीरंदाजी में किसी सक्षम अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किसी पैरा एथलीट के चुने जाने का पहला उदाहरण है।
शीतल का पूरा हुआ सपना


शीतल ने टीम की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर लिखा, \“जब मैंने प्रतिस्पर्धा शुरू की थी तो मेरा एक छोटा सा सपना एक दिन सक्षम तीरंदाजों के साथ प्रतिस्पर्धा करना था। आज वह सपना एक कदम और करीब आ गया है।\“

गिर्डी से ली है प्रेरणा

पेरिस पैरालंपिक 2024 में मिश्रित टीम कंपाउंड स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली शीतल ने तुर्की की पेरिस पैरालंपिक चैंपियन ओजनूर क्यूर गिर्डी से प्रेरणा ली, जो विश्व स्तर पर सक्षम तीरंदाजों की स्पर्धाओं में भी भाग लेती हैं।
ट्रॉयल में किया दमदार प्रदर्शन

देश भर के 60 से ज्यादा सक्षम तीरंदाजों के बीच समान परिस्थितियों में प्रतिस्पर्धा करते हुए जम्मू-कश्मीर की 18 वर्षीय तीरंदाज शीतल सोनीपत में हुए चार दिवसीय राष्ट्रीय चयन ट्रॉयल में तीसरे स्थान पर रहीं। शीतल ने क्वालीफिकेशन दौर में 703 अंक हासिल किए, जो शीर्ष क्वालीफायर तेजल साल्वे के कुल अंक के बराबर स्कोर था।

यह भी पढे़ं- मीराबाई चानू का भारवर्ग 2028 ओलंपिक से हटाया गया, अब क्या होगी आगे की प्लानिंग?
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521