search

महाशिवरात्रि पर उमड़ा का सैलाब, बागनाथ व बैजनाथ धाम में सुबह चार बजे से लगी कतारें

LHC0088 2 hour(s) ago views 996
  



जागरण संवाददाता, बागेश्वर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद के मंदिरों में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। बागेश्वर स्थित बागनाथ मंदिर में प्रातः चार बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। भक्तों ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।
मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

एक-एक कर श्रद्धालुओं को शिवलिंग के दर्शन कराए जा रहे हैं। भक्त भगवान शिव को दूध, बेलपत्र, गंगाजल, घृत, शहद व अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर रहे हैं। पूरा वातावरण ॐ नमः शिवाय के जयघोष से गूंज उठा। उधर बैजनाथ धाम में भी सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार लगी रही। कपकोट, कांडा सहित विभिन्न शिव मंदिरों में सुबह से ही शिवभक्तों द्वारा ॐ नमः शिवाय का जाप किया जा रहा है।

मंदिरों में विशेष पूजन और रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया है। पंडितों के अनुसार महाशिवरात्रि का पर्व विशेष रूप से भक्तों के लिए अत्यंत फलदायी माना जाता है। इस दिन श्रद्धा और सच्चे मन से की गई पूजा-अर्चना से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रखी गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार में महाशिवरात्रि की धूम: मध्यरात्रि में हुई महाआरती, हरकी पैड़ी पर भक्तों की भीड़

यह भी पढ़ें- महाशिवरात्रि: तुंगेश्वर महादेव मंदिर में करें स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन, उत्तराखंड के 16 गांवों की आस्था का केंद्र

यह भी पढ़ें- महाशिवरात्रि आज, उत्तराखंड में आधी रात से भोले की भक्ति में डूबे श्रद्धालु, जयकारों से गूंजे शिवालय
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
159995