deltin33 • 2026-2-15 10:26:39 • views 1260
UP Board Exam 2026
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज की ओर से हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक करवाया जायेगा। एग्जाम के लिए छात्रों के एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं जिसे विद्यार्थी अपने स्कूल में जाकर प्रिंसिपल या क्लास टीचर से संपर्क करके प्राप्त कर सकते हैं। सभी छात्रों को बता दें कि वे परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं।
प्रवेश पत्र भूलने पर भी दे पाएंगे बोर्ड एग्जाम, लेकिन ये बात रखें याद
यूपी बोर्ड की ओर साझा की गई डिटेल के मुताबिक छात्र अगर हड़बड़ी या जल्दबाजी में प्रवेश पत्र केंद्र पर ले जाना भूल जाते हैं तो भी वे एग्जाम दे सकेंगे। लेकिन, यह परीक्षा केंद्र पर शिक्षक के स्वविवेक पर निर्भर करेगा। हालांकि, शिक्षक अगर आपको परीक्षा देने की अनुमति देता है तो छात्रों को अगले पेपर में एडमिट कार्ड प्रस्तुत करना होगा। अगर छात्र अगले दिन की परीक्षा में भी एडमिट कार्ड साथ लेकर नहीं आएगा तो उससे बोर्ड परीक्षा देने से रोका जा सकता है।
दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
यूपी बोर्ड की परीक्षाओं का आयोजन दो शिफ्ट में करवाया जायेगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक संपन्न करवाई जाएंगी।
यूपी बोर्ड हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में 5230297 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। हाई स्कूल में 2750945 स्टूडेंट्स पंजीकृत हैं जिसमें से 1438683 बालक एवं 1312263 बालिकाएं रजिस्टर्ड हैं। इसके अलावा 12वीं कक्षा में 2479352 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया है जिसमें से 1303012 छात्र और 1176340 छात्राएं रजिस्टर्ड हैं।
प्रैक्टिकल छोड़ने वाले छात्र दोबारा दे सकेंगे एग्जाम
यूपी बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने जा रहे ऐसे छात्र जो किसी कारणवश प्रैक्टिकल एग्जाम में शामिल नहीं हो सके हैं उनको भी बोर्ड की ओर से मौका दिया जायेगा। थ्योरी एग्जाम संपन्न होने के बाद ऐसे छात्रों के लिए दोबारा प्रायोगिक परीक्षाओं का आयोजन किया जायेगा। स्टूडेंट्स उसमें शामिल होकर अपना साल खराब होने से बचा सकेंगे।
यह भी पढ़ें- UP Board Date Sheet 2026: यूपी बोर्ड 10th 12th रिवाइज्ड टाइम टेबल जारी, 18 फरवरी से 12 मार्च तक होंगी परीक्षाएं, ये रही डेटशीट |
|