search

कचरे से कारीगरी तक... सरस मेले में प्लास्टिक ने बदली पहचान देखकर आप भी होंगे हैरान

deltin33 1 hour(s) ago views 487
  

सिंगल यूज प्लास्टिक बना सजावट, उपयोग और जागरूकता का नया चेहरा. Jagran



जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। शहर के दिल में लगे मेले में इस बार सिर्फ खरीदारी नहीं, बल्कि सोच बदलने का भी संदेश दिखा है। गांधी पार्क में आयोजित मेले में लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक से तैयार ऐसे-ऐसे उत्पाद देखने को मिले, जिन्हें देखकर लोग हैरान भी हुए और प्रभावित भी।

महापौर विकास शर्मा की ओर से लगवाए गए मेले में नगर निगम रुद्रपुर के एमआरएफ सेंटर रुद्रपुर द्वारा तैयार स्टाल आकर्षण का खास केंद्र बना रहा। यहां सिंगल यूज प्लास्टिक से तैयार सजावटी सामान, उपयोगी घरेलू आइटम और बैठने के लिए मजबूत बेंच प्रदर्शित की गईं।

खास बात यह रही कि प्लास्टिक कचरे से तैयार की गई बेंच न सिर्फ मजबूत थी बल्कि देखने में भी आकर्षक थीं। इन बेंचों की कीमत करीब छह हजार रुपये रखी गई थी। लोगों ने इन उत्पादों को सिर्फ सामान नहीं बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नई सोच के रूप में देखा। मेले में आने वाले लोगों का कहना था कि आमतौर पर प्लास्टिक को कचरा समझकर फेंक दिया जाता है, लेकिन यहां वही प्लास्टिक उपयोगी और खूबसूरत उत्पादों में बदलता नजर आया।

बच्चों और युवाओं ने भी इन उत्पादों में खास दिलचस्पी दिखाई। पूरे मेले में यह स्टाल “यूनिक आइटम” की वजह से चर्चा में रहा। कई लोगों ने इन उत्पादों के बारे में जानकारी ली और यह समझने की कोशिश की कि कचरे से ऐसे सामान कैसे बनाए जाते हैं। यह पहल केवल प्रदर्शनी तक सीमित नहीं रही, बल्कि लोगों को यह संदेश भी देती नजर आई कि यदि सही तरीके से रिसाइक्लिंग की जाए तो पर्यावरण संरक्षण के साथ रोजगार के नए अवसर भी पैदा किए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- रुद्रपुर में बुलडोजरों से हुआ सीएम धामी का स्वागत, देखते रह गए लोग

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री धामी रुद्रपुर में करेंगे त्रिशूल चौक का लोकार्पण, शिव बारात में भी होंगे शामिल
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471300