अमेरिका में भारतीय युवक की मौत
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक का स्टूडेंट साकेत श्रीनिवासैया, जो यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया बर्कले में केमिकल और बायोमॉलिक्यूलर में इंजीनियरिंग करने के लिए गया था, वह 9 फरवरी को लापता हो गया।
सैन फ्रांसिस्को में भारतीय कॉन्सुलेट ने कन्फर्म किया है कि पुलिस ने इस युवक का शव बरामद कर लिया है। इसकी बॉडी को जल्द से जल्द भारत वापस लाने के लिए सभी जरूरी मदद का भरोसा दिया है। |