search

क्रिकेटर रिंकू व सांसद प्रिया सरोज ने साझा की लव स्टोरी: पहली मुलाकात के लिए लेट पहुंचने पर Rinku ने खाई थी डांट

Chikheang 2 hour(s) ago views 132
  

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की फाइल फोटो।



जागरण संवाददाता, अलीगढ़। भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य रिंकू सिंह और मछली शहर से सपा सांसद प्रिया सरोज की लव स्टोरी काफी रोचक है। इसके किस्से दोनों ने खुद एक साक्षात्कार में साझा किए। प्रिया सरोज ने तो यह भी बताया कि पहले उनकी शादी की बात आईएएस अधिकारी के साथ चलाई गई थी। बड़ी मुश्किल से टाली गई। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित साक्षात्कार में दोनों ने पहली मुलाकात से लेकर शादी की बातचीत तक की कहानी बताई है।  
पहले प्रिया की शादी की बात एक आईएएस से चलाई गई

प्रिया ने बताया कि उनकी बहन का इंस्टाग्राम पेज था, जिसका प्रमोशन उनको करना था। तब किसी ने रिंकू सिंह के बारे में जानकारी दी तो उनकी प्रोफाइल देखी। उनकी दो पोस्ट भी लाइक कर दीं। फिर कुछ समय बाद रिंकू की तरफ से हाय का संदेश आया। उसके बाद बातचीत शुरू हो गई। पहली बार जब रिंकू उनसे मिलने आए तो लगभग पांच घंटे देरी से आए। इस पर उन्होंने उनको डांटा भी था।  
रिंकू ने कहा, कभी डेट पर नहीं गए

शर्मीले रिंकू सिंह ने कहा कि उनको प्रिया से पहली ही नजर में प्रेम हो गया था। बताया कि वे कभी डेट पर नहीं गए, जो भी मुलाकात हुईं वो स्वजन के साथ ही हुई। प्रिया ने बताया कि पहले उनकी शादी की बात आइएएस अधिकारी के साथ चलाई गई थी। बड़ी मुश्किल से उनको मना किया और बाद में पापा ने रिंकू के साथ विवाह के लिए हां कर दी। रिंकू ने भी अपने दिल की बात बताते हुए कहा कि प्रिया जब मुस्कुराती हैं तो लगता है मैंने मैच जीत लिया।
इस नाम से बुलाते हैं दोनों

रिंकू ने कहा कि मैच से अधिक दबाव प्रिया की ओर से शादी के लिए हां सुनने का था। रिंकू ने बताया कि वे प्रिया को उनके निकनेम मोटो और प्रिया उनको आरके नाम से बुलाती हैं। प्रिया ने रिंकू को खुद से ज्यादा केयरिंग बताया है।  
टी-20 वर्ल्डकप के बाद वाराणसी में होगी शादी

दोनों की सगाई पिछले वर्ष आठ जून को लखनऊ के एक होटल में पारिवारिक और करीबी लोगों की मौजूदगी में हुई थी। 18 नवंबर 2025 को शादी की तारीख तय हुई थी, लेकिन आइपीएल और अन्य क्रिकेट व्यस्तताओं के कारण कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। पिछले दिनों रिंकू के पिता खानचंद सिंह और मां बीना देवी ने बताया कि रिंकू की शादी के लिए नौ और 12 मार्च की तिथियां तय की गई थीं और इसकी तैयारियां भी शुरू हो चुकी थीं, लेकिन इसे भी टालना पड़ा। टी-20 वर्ल्डकप के बाद रिंकू व प्रिया की शादी होगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162002