search

शशि थरूर ने की आडवाणी की तारीफ तो कांग्रेस ने किया पलटवार, क्या बोले पवन खेड़ा?

cy520520 2025-11-10 01:37:31 views 1242
  

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा। (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और दिग्गज नेता शशि थरूर ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की तारीफ वाला बयान दिया तो कांग्रेस पार्टी ने इससे खुद को अलग कर दिया। पार्टी ने रविवार को साफ किया कि शशि थरूर अपनी बात खुद कहते हैं, इससे पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह विवाद तब शुरू हुआ जब थरूर ने भाजपा नेता को जन्मदिन की बधाई दी और फिर आलोचना होने पर उनका बचाव किया। कांग्रेस सांसद ने तर्क दिया कि आडवाणी की इतने सालों की सेवा को सिर्फ एक घटना तक सीमित करना, “चाहे वह कितनी भी महत्वपूर्ण क्यों न हो,“ गलत है।
कांग्रेस ने क्या कहा?

इसके जवाब में कांग्रेस के मीडिया और पब्लिसिटी डिपार्टमेंट के हेड पवन खेड़ा ने एक्स पर पोस्ट किया और लिखा, “हमेशा की तरह, डॉ. शशि थरूर अपनी बात खुद कहते हैं और इंडियन नेशनल कांग्रेस उनके हालिया बयान से खुद को पूरी तरह से अलग करती है।“

खेड़ा ने आगे कहा कि थरूर का कांग्रेस सांसद और कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य बने रहना “कांग्रेस की खास लोकतांत्रिक और उदार भावना को दिखाता है।“ CWC पार्टी के सबसे बड़े फैसले लेने वाली संस्था है।
क्या है मामला?

दरअसल, अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में पूर्व उप प्रधानमंत्री रहे एलके आडवाणी इस हफ्ते 98 साल के हो गए। शनिवार को भाजपा नेता को बधाई देने वालों में शशि थरूर भी शामिल थे। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “आदरणीय एलके आडवाणी जी को 98वें जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं! सार्वजनिक सेवा के प्रति उनका अटूट समर्पण, उनकी विनम्रता और शालीनता और आधुनिक भारत की दिशा तय करने में उनकी भूमिका अविस्मरणीय है।“

थरूर की इस टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील संजय हेगड़े ने आपत्ति जताई है। उन्होंने थरूर द्वारा आडवाणी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनकी सार्वजनिक सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को आपत्तिजनक बताया है। उन्होंने थरूर की आलोचना करते हुए कहा कि आडवाणी द्वारा \“\“घृणा के बीज बोना\“\“ \“\“जनसेवा\“\“ नहीं कहा जा सकता। उन्होंने 1990 में की गई राम रथ यात्रा का हवाला दिया।

इसके जवाब में थरूर ने एक्स पोस्ट में लिखा, \“\“उनकी लंबी सेवा के वर्षों को सिर्फ एक घटना तक सीमित करना, चाहे वह कितनी भी महत्वपूर्ण क्यों न हो, अनुचित है। नेहरूजी के करियर की समग्रता को चीन युद्ध की विफलता से नहीं आंका जा सकता, न ही इंदिरा गांधी के करियर को सिर्फ आपातकाल से। मेरा मानना है कि हमें आडवाणीजी के साथ भी यही सम्मान रखना चाहिए।\“\“

यह भी पढ़ें: शशि थरूर ने जमकर की आडवाणी की तारीफ, नेहरू और इंदिरा गांधी पर की चौंकाने वाली टिप्पणी
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737